एक्सप्लोरर

दंतेवाड़ा के CRPF कैंप और नागपुर के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में जवानों के खाने की पड़ताल

दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़:  खाने पीने की सुविधा को लेकर बीएसफ के एक जवान का वीडियो क्या वायरल हुआ, देश में जवानों के खाने को लेकर बहस चल पड़ी है. एबीपी न्यूज की टीम छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और महाराष्ट्र पुलिस के सबसे बड़े महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जवानों को मिलने वाले खाने की पड़ताल करने पहुंची.

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के CRPF कैंप का हाल

दंतेवाड़ा के CRPF कैंप में एबीपी न्यूज़ ने नक्सलियों के दांत खट्टे करने वाले जवानों का हाल जानने की कोशिश की. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कोंडापारा कैंप में सीआरपीएफ 231वीं बटालियन के 300 जवान के मुस्तैद है.

दंतेवाड़ा के CRPF कैंप और नागपुर के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में जवानों के खाने की पड़ताल

खतरनाक इलाका, नक्सलवादियों का खौफ और जोखिम भरे रास्ते. कई बार तो वक्त पर राशन भी नहीं पहुंच पाता लेकिन, जवान ड्यूटी नहीं छोड़ते. कैंप तक राशन पहुंचाना भी टेढ़ी खीर होता है, क्योंकि पहले सड़क सुरक्षा देनी पड़ती है.

कैंप तक राशन पहुंचाने में मुश्किलें

अफसरों की मानें तो सुकमा और दंतेवाड़ा में कई ऐसे जिले हैं, जहां राशन हेलीकाप्टर से पहुंचता है और ऐसे में कई बार जवानों को पूरी डाइट नहीं मिल पाती. सब्जियां नहीं होतीं तो खाली आलू खाकर कई दिन काटने पड़ते हैं.

दंतेवाड़ा के CRPF कैंप और नागपुर के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में जवानों के खाने की पड़ताल

सीआरपीएफ के जो कैंप जंगल में है वहां हफ्ते-15 दिन और कई बार एक महीने में राशन पहुंचता है. सीआरपीएफ की रसोई से दूर-दराज के इलाकों में तैनात जवानों के लिए खाना जाता भी है. हालांकि खाना बरबाद ना हो इसका ख्याल भी रखा जाता है.

नियमों के मुताबिक-

  • आमतौर पर नाश्ते में 2 पराठा और सब्जी, कभी-कभी 2 अंडे.
  • दोपहर खाने में दाल, चावल, रोटी -सब्जी और पापड़ या सलाद.
  • रात के खाने में हफ्ते में 3 दिन मांसाहारी खाना.

जो मांसाहार नहीं करते उन्हें पनीर की सब्जी और खीर या सेवई दिया जाना चाहिए, लेकिन इस कैंप में ऐसा कम ही हो पाता है और कैंप का जंगल में होना एक बड़ी वजह है.

नागपुर में महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस का हाल

महाराष्ट्र पुलिस के सबसे बड़े महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस में रोज करीब साड़े आठ सौ प्रशिक्षणार्थी महिला पुलिस सुबह का नाश्ता और दो वक्त का भोजन करती हैं. नागपुर में ये महाराष्ट्र पुलिस का सबसे बड़ा महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर है.

दंतेवाड़ा के CRPF कैंप और नागपुर के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में जवानों के खाने की पड़ताल

जमीन पर सब्जी कटती दिखीं सब्जियां

इस समय यहां करीब साढे आठ सौ महिला पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग हो रही है. सुबह का नाश्ता और दोनों वक्त का भोजन यहां की मेस में तैयार किया जाता है. जहां ट्रेन्ड कुक हैं. साफ सफाई भी कम नहीं थी, लेकिन जमीन पर बिखरी सब्जियां और जमीन पर ही सब्जी काटने का काम कुछ खटकता है.

दंतेवाड़ा के CRPF कैंप और नागपुर के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में जवानों के खाने की पड़ताल

मेनू तय करने में डायटीशियन की मदद

मेनू तय करने के लिए महिला पुलिस अफसरों की एक टीम है जो कैलोरीज और मौसम का खास ख्याल रखती है. राज्य भर से आईं नई महिला पुलिसकर्मी यहां भोजन के स्तर संतुष्ठ दिखीं. खास बात ये है कि ऐसा तब है जब पहले से बताये बिना अचानक यहां पहुंचे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget