एक्सप्लोरर

नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन: आधार कार्ड जैसी हेल्थ आईडी बनेगी, आपके स्वास्थ्य का पूरा ब्योरा होगा दर्ज, जानें 10 बड़ी बातें

हेल्थ आईडी और पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड सिस्टम के जरिए तमाम स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकेंगी. हर व्यक्ति को अलग-अलग आईडी दी जाएगी. नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है.

15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन (NDHM) का ऐलान किया था. इस योजना के तहत प्रत्येक भारतीय को आधार जैसी डिजिटल स्वास्थ्य आईडी की सुविधा दी जाएगी. साथ ही देश में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों का डेटा एक हेल्थ कार्ड में समेट दिया जाएगा और उससे इलाज का रिकॉर्ड बनाए रखने में आसानी होगी. नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के सीईओ इंदु भूषण ने कहा है कि एनडीएचएम कार्यक्रम से बेहतर आर्थिक नतीजे मिलेंगे.

नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत आधार जैसी स्वास्थ्य आईडी के बारे में प्रमुख बातें: 

1. एनडीएचएम के तहत स्वास्थ्य आईडी नि: शुल्क है और स्वैच्छिक है.

2. आईडी में हर बीमारी, डॉक्टरों का दौरा, ली गई दवाएं और इलाज का विवरण होगा. यह जानकारी बहुत उपयोगी होगी क्योंकि यह पोर्टेबल है.

3. हेल्थ आईडी कार्ड आधार और मोबाइल नंबर जैसे विवरणों के साथ बनाया गया है. हर व्यक्ति का आईडी कार्ड नंबर अलग-अलग होगा.

4. एनडीएचएम में हेल्थ आईडी, डिजिटल डॉक्टर, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री, पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड, ई-फार्मेसी और टेलीमेडिसिन शामिल है.

5. स्वास्थ्य डेटा के विश्लेषण कर राज्य बेहतर स्वास्थ्य कार्यक्रम बना सकेंगे.

6. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल स्वास्थ्य योजना से जीडीपी में बढ़ोत्तरी होगी. अगले दस साल में जीडीपी में 250 बिलियन डॉलर जुड़ेंगे.

7. राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एनडीएचएम) के तहत एक लाख से अधिक यूनिक स्वास्थ्य आईडी बनाए गए हैं. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत छह राज्यों हो चुकी है.

8. सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि सुरक्षित और कुशल डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाने के लिए सभी आवश्यक डेटा गोपनीय रखा जाएगा.

9.15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि एनडीएचएम देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में एक 'क्रांति' लाएगा.

10. सरकार का मानना है कि इस योजना से मरीज़ को अच्छी सुविधा मिलेगी, डॉक्टर को सही ट्रीटमेंट देने में मदद मिलेगी और पूरा डाटा इकट्ठा होगा.

फेसबुक मैसेंजर को मिला नया रूप, जल्द ही इंस्टाग्राम की तरह मिलेंगे ये नए फीचर्स

अगर यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रियंका गांधी होंगी मुख्यमंत्री उम्मीदवार, ABP न्यूज के इंटरव्यू में दिए संकेत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
तेलंगाना में डिजिटल परिवार रजिस्टर लॉन्च, ओवैसी ने फैसले का किया स्वागत
तेलंगाना में डिजिटल परिवार रजिस्टर लॉन्च, ओवैसी ने फैसले का किया स्वागत
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget