एक्सप्लोरर
दिल्ली के श्रद्धालु ने तिरुपति बालाजी मंदिर को दिया 1 करोड़ का दान

तिरुपति: तिरुमला के पास भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध धाम में एक भक्त ने ये अनुरोध करते हुए 1.01 करोड़ रुपये का दान दिया कि दान की रकम का इस्तेमाल मंदिर द्वारा चलाए जा रहे अस्पतालों में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीबों के इलाज में किया जाए.
एन.एस. पद्मनाभन ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के संयुक्त कार्यकारी अधिकारी केएस श्रीनिवास राजू को 1,00,11,101 रुपये का एक बैंक डिमांड ड्राफ्ट सौंपा. यह श्रद्धालु दिल्ली का है.
और पढ़ें
Source: IOCL


























