News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

आने वाले त्योहारों के लिए सरकार का तोहफा, राखी, मूर्तियों पर नहीं लगेगा जीएसटी

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने राखी और मूर्तियों को जीएसटी से बाहर रखने का एलान किया और कहा कि ये वस्तुएं हमारी विरासत का हिस्सा हैं .

Share:
नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने आने वाले रक्षाबंधन और गणेश चतुर्थी के त्योहार से पहले लोगों को तोहफा दिया है. सरकार ने राखियों और सभी तरह की मूर्तियों, हथकरघा, हैंडलूम और हस्तशिल्प प्रोडक्ट्स को जीएसटी से बाहर रखा है जिससे आने वाले त्योहारों के समय इनकी कीमतों पर आपको राहत मिलेगी. गणेश चतुर्थी और रक्षाबंधन पर लोग भारी मात्रा में इन वस्तुओं की खरीदारी करते हैं और इस कदम के जरिए सरकार लोगों को लुभाने की कोशिश कर रही है. वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने राखी और मूर्तियों को जीएसटी से बाहर रखने का एलान किया और कहा कि ये वस्तुएं हमारी विरासत का हिस्सा हैं और इनके सम्मान के साथ हमें इन्हें संजोए रखना है. इस साल राखी को जीएसटी से बाहर रखा गया है जबकि पिछले साल राखियों पर जीएसटी लगा था जिसके चलते उनकी कीमतें ऊंची रही थीं. पिछले साल राखी बनाने में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्री अलग-अलग टैक्स स्लैब में थी जिसके चलते ग्लासवर्क वाली राखियां 18 फीसदी तो कपड़े जैसे नायलॉन, जरी, सिल्क वर्क वाली राखियां 12 फीसदी के जीएसटी स्लैब में आ रही थीं. इस साल जीएसटी से बाहर होने के चलते पिछले साल के मुकाबले राखियां 10 से लेकर 15 फीसदी तक सस्ती मिल रही हैं. रक्षाबंधन का त्योहार आने वाली 26 अगस्त को है और अगले महीने यानी सितंबर की 13 तारीख को गणेश चतुर्थी का त्योहार है. इन त्योहारों के लिए लोग जमकर खरीदारी करने के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं. बहनें अपनी भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र या राखी बांधकर उनके लंबे, सुखी जीवन की कामना करती हैं और गणेश चतुर्थी के त्योहार के दौरान लोग 10 दिनों तक भगवान गणपति की मूर्तियां घरों में स्थापित कर उनकी आराधना करते हैं.
Published at : 12 Aug 2018 07:02 PM (IST) Tags: ganesh chaturthi goods and services tax rakhi rakshabandhan Piyush Goyal GST
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी

970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हुई पूरी, समझौते के लिए दोनों पक्षों ने जताई प्रतिबद्धता

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हुई पूरी, समझौते के लिए दोनों पक्षों ने जताई प्रतिबद्धता

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट

28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?

28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?

टॉप स्टोरीज

Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट

Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट

ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल

ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका

न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब

न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब