एक्सप्लोरर

दलितों के भारत बंद के दौरान 14 राज्यों में हिंसा में 9 लोगों की मौत, MP के कुछ इलाकों में कर्फ्यू

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब सहित अन्य स्थानों पर आगजनी, गोलीबारी और तोड़फोड़ की खबरों के बीच कई राज्यों ने बंद के मद्देनजर स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है.

नई दिल्ली: एससी/एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित संगठनों के भारत बंद के चलते कल कई राज्यों में प्रदर्शन ने हिंसक मोड़ ले लिया. प्रदर्शनों के दौरान नौ लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा सात लोगों की मौत हुई. राजस्थान और यूपी एक-एक मौत हुई है.

केंद्र ने हिंसा वाले कई राज्यों से रिपोर्ट मांगी

प्रदर्शन को देखते हुए देश में कई जगहों पर कर्फ्यू लागू कर दिया गया है और सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया. केंद्र सरकार ने यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और बिहार से हिंसा पर रिपोर्ट मांगी है और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाने और कानून- व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है.

हिंसा से ट्रेनों की आवाजाही पर बुरा असर

यातायात पर भी हिंसा ने बुरा असर डाला है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली तकरीबन 12 से 14 गाड़ियां देरी से चल रही हैं, सब से ज्यादा प्रभावित आगरा की तरफ जाने वाली ट्रेनों का रुट है.

कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब सहित अन्य स्थानों पर आगजनी, गोलीबारी और तोड़फोड़ की खबरों के बीच कई राज्यों ने बंद के मद्देनजर स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है.

तनाव को देखते हुए एमपी में चार कंपनी, राजस्थान में दो पैरामिलिट्री और पंजाब में दो कंपनी बीएसफ भेजी गई हैं.

SC/ST एक्ट मामले पर जल्द सुनवाई की मांग कर सकते हैं एटॉर्नी जनरल

आज केंद्र सरकार के सबसे बड़े वकील एटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल सुप्रीम कोर्ट से SC/ST एक्ट मामले पर जल्द सुनवाई की मांग कर सकते हैं. सोमवार को केंद्र ने पुनर्विचार याचिका दाखिल कर ये मांग की थी कि कोर्ट हाल ही में दिए फैसले से पहले की स्थिति बहाल करे.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया था?

फैसले में कोर्ट ने SC/ST उत्पीड़न की शिकायतों में तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी. कोर्ट ने कहा था कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शिकायत की शुरुआती जांच करें. शिकायत की शुरुआती पुष्टि होने के बाद ही मामला दर्ज किया जाए.

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें- SC-ST Act पर भारत बंद: 14 राज्यों को जलाने वाली आग की शुरुआत कहां से हुई? DEPTH: दलित आंदोलन के पीछे की 2019 से जुड़ी कहानी यहां समझिए भारत बंद: हिंसा के पीछे हमारी पार्टी नहीं, BJP की जातिवादी सोच की वजह से दलितों को नहीं मिल रहा हक: मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget