एक्सप्लोरर

अरूणाचल प्रदेश: प्रतिबंधित संगठन NSCN के छह उग्रवादी ढेर, असम राइफल्स का एक जवान घायल

इस एनकाउंटर में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ. घायल जवान को मिलिट्री अ‌स्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

नई दिल्ली: अरूणाचल प्रदेश के सुदूर इलाके खोंसा में असम राइफल्स ने प्रतिबंधित संगठन, एनएससीएन (आईएम) के छह उग्रवादियों को शनिवार तड़के ढेर कर दिया. इस ऑपरेशन में असम राइफल्स के आतंकियों के ठिकाने से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, पुख्ता इंटेलीजेंस इनपुट के आधार पर असम राइफल्स की दो कॉलम (एक कॉलम में करीब 60 सैनिक) को अरूणाचल प्रदेश के तिरप जिले के खोंसा इलाके में भेजा गया. ये इलाका असम के तिनसुकिया से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर है और म्यांमार की सीमा से सटा है. खुफिया जानकारी के मुताबिक, नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड यानी एनएससीएन (आईएम) गुट के आतंकी खोंसा के जंगल में अपने ठिकाने में छिपे हुए थे. इसी सूचना के आधार पर असम राइफल्स के जवानों ने सुबह 4.30 बजे इस ठिकाने की घेराबंदी कर दी. दोनों तरफ की फायरिंग में एनएससीएन (आईएम) के छह उग्रवादी मार गिराए गए.

एनकाउंटर में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ. घायल जवान को मिलिट्री अ‌स्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

मारे गए उग्रवादियों के पास से छह राइफल और भारी मात्रा में एम्युनेशन और दूसरे संवदेनशील सामान जब्त हुए हैं.

आपको बता दें एनएससीएन (आईएम) नागालैंड का एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन है, जो नागालैंड से सटे अरूणाचल प्रदेश के तिरप जिले में भी सक्रिय है. इस संगठन ने कई बार इस इलाके में सेना और दूसरे सुरक्षाबलों पर घात लगाकर बड़े हमले किए हैं. एनएससीएन पर चीन से फाइनेंसिंग से लेकर हथियार और ट्रेनिंग लेनी की खबरें आती रहती हैं.

वर्ष 2015 में उत्तर-पूर्व राज्यों में शांति स्थापित करने के लिए भारत सरकार ने एनएससीएन सहित कई नागा संगठनों से समझौता किया था-'नागा एकोर्ड'. लेकिन एनएससीएन खुद के झंडे और संविधान पर अड़ा हुआ था, जिसके बाद इस समझौते के लागू होने पर विराम लग गया था. क्योंकि भारत सरकार ने एनएससीएन के इस तरह की मांग को एक सिरे से खारिज कर दिया है. ऐसे में माना जा रहा था कि एनएससीएन फिर से हिंसक संघर्ष के तैयारी कर रहा है. लेकिन शनिवार के एनकाउंटर ने एनएससीएन के मंसूबों पर पानी फेर दिया है.

इस बीच खबर है कि एलओसी पर पाकिस्तान से सटे नौगाम सेक्टर में घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया. जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह, सेना ने एक सूचना के आधार पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे, आतंकियों पर घात लगाकर हमला किया और दो आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल बरामद हुई.

ये भी पढ़ें:  सोनिया गांधी ने की कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक, फिर उठी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग   Coronavirus: DCGI ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 'आइटोलीजुमैब' इंजेक्शन को दी मंजूरी  
नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
CJP के प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget