एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: दो हजार का नोट वापस लेने का फैसला सही क्यों? पूर्व CEA ने बताए 6 कारण

2000 Rupee Note: दो हजार रुपये को वापस लेने के फैसले का पूर्व आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने समर्थन किया है. उन्होंने इसके लिए 6 वजहें बताई हैं.

2000 Rupee Currency Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दो हजार रुपये के नोट को वापस लेने के फैसले को देश के पूर्व आर्थिक सलाहकार डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने सही कदम बताया है. 2018 से 2021 तक आर्थिक सलाहकार रहे सुब्रमण्यन ने कहा कि 2000 के नोट का उपयोग कम हो चुका था और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से जमा करने के लिए किया जा रहा था. उन्होंने इस फैसले के समर्थन में 6 कारण गिनाए हैं.

आरबीआई ने शुक्रवार (19 मई) को 2000 रुपये के नोटों को संचलन से वापस लेने की घोषणा की थी. इस फैसले के बाद विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर हमला बोला है.  500 और 1000 के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद नवंबर 2016 में 2000 के नोट जारी किए गए थे. अब करीब सात साल बाद इन्हें वापस ले लिया गया है. पूर्व आर्थिक सलाहकार ने नोटों को वापस करने के समर्थन में ये वजह बताई है.

2000 के नोट बंद करना क्यों जरूरी ?

1- कई जगहों पर रेड के दौरान 2000 के नोट मिले थे. इससे साबित होता है कि करेंसी का उपयोग मुख्य रूप से धन की जमाखोरी के लिए किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत लोग जो वैध रूप से इस करेंसी को रखे हैं, उनके पास सिर्फ 20 प्रतिशत ही जमा है. वहीं, 20 प्रतिशत जमाखोरों के पास 2000 के जमा नोटों का 80 प्रतिशत होने की संभावना है.

2- इस कदम से आम लोगों को असुविधा नहीं होगी, क्योंकि आर्थिक लेनदेन के लिए बड़ी संख्या में 2,000 रुपये के नोटों का उपयोग नहीं किया जा रहा है.

3- फिजिकल करेंसी के रूप में नोटों, खासतौर से 2000 के नोटों की भूमिका में गिरावट आई है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं.

4- 2000 रुपये के नोट की जगह 500 के नोट (डिजिटल धन के साथ) का उपयोग विनिमय के माध्यम के रूप में किया जा सकता है.

5- डिजिटल लेनदेन अब से 2026 (BCG रिपोर्ट) तक 3 गुना बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आने वाले वर्षों में विनिमय के माध्यम के रूप में 2000 रुपये के नोट की आवश्यकता और भी कम हो जाएगी.

6- कृष्णमूर्ति ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आरबीआई ने कहा है कि 2000 का नोट वैध मुद्रा बना रहेगा. ऐसे में 2000 का नोट रखने वाले इसे एक्सचेंज कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी समझ से यह तारीख बढ़ भी सकती है. हालांकि इसके लिए आरबीआई के आदेश की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें

Rs 2000 Note Exchange: दो हजार के नोट पर जबरदस्त सियासत, कांग्रेस बोली- जब बंद ही करना था तो लाए क्यों, बीजेपी ने गिनाए फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget