एक्सप्लोरर

ऑल इंडिया किसान को-ऑर्डिनेशन कमेटी से जुड़े 10 संगठनों ने नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात, कृषि कानूनों पर दिया समर्थन

ये संगठन अलग-अलग राज्यों से केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलने पहुंचे. इसमें बिहार, यूपी, हरियाणा, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों से आए संगठन शामिल हैं.

नई दिल्ली: ऑल इंडिया किसान को-ऑर्डिनेशन कमेटी से संबंध रखने वाले दस संगठन आज केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोहर से मिलने पहुंचे हैं. इनकी मुलाकात जारी है और इन संगठनों ने तीनों नए कृषि कानूनों पर अपना समर्थन जताया है. ये दस किसान संगठन उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार और हरियाणा से आए हैं.

इन संगठनों ने कृषि मंत्री से ऐसे समय में मुलाकात की है जब आंदोलनरत किसान उपवास पर हैं. दिल्ली बॉर्डर पर आज किसान आंदोलन का 19वां दिन है. अलग-अलग किसान संगठनों के प्रतिनिधि आज एक दिन के उपवास पर हैं. अब तक किसान संगठनों और सरकार के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. बता दें कि रविवार को भी उत्तराखंड के कुछ संगठनों के नेताओं ने कृषि मंत्री से मुलाकात की थी और कृषि कानून पर समर्थन दिया था.

इस मुलाकात पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज ऑल इंडिया किसान समन्वय समिति के किसान आए थे. उन्होंने हमारे कृषि क़ानून का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नेक काम किया है. हम चर्चा के लिए खुले हुए हैं. किसानों का कार्यक्रम चल रहा है, अगर बातचीत का कोई प्रस्ताव भेजेंगे तो करेंगे. हमारी इच्छा है कि किसान क़ानून की हर धारा पर चर्चा करें.

उधर किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली आने वाले कई रास्ते सोमवार को भी बंद रहे. इसके मद्देनजर दिल्ली की यातायात पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को बंद रास्तों की जानकारी दी और उन्हें परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने का परामर्श दिया.

अलग-अलग राज्यों के किसान दिल्ली के सिंघू, टिकरी, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर (दिल्ली-नोएडा सीमा) पर दो हफ्तों से डेरा डाले हुए हैं. यातायात पुलिस ने ट्वीट कर बताया,, ‘‘ सिंघू, औचंदी, पियाउ मनियारी, सभोली और मंगेश सीमाएं बंद हैं. इसलिए यात्री वैकल्पिक लामपुर, सफियाबाद और सिंघू स्कूल टोल नाका बार्डर के रास्ते आवागमन करें. मुकर्बा और जीटी करनाल रोड पर मार्ग बदला गया है. यात्री बाहरी रिंग रोड और एनएच-44 से बचें.’’

दिल्ली यातायात पुलिस ने कई ट्वीट कर बताया, ‘‘गाजियाबाद से दिल्ली आने वालों के लिए गाजीपुर बॉर्डर किसानों के प्रदर्शन की वजह से बंद रहेगा, इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली आने के लिए आनंद विहार, डीएनडी, चिल्ला, अप्सरा और भोपरा बॉर्डर के वैकल्पिक रास्तों को चुने.’’

किसानों के समर्थन में AAP का उपवास, मनीष सिसोदिया बोले- तीनों कृषि कानून वापस ले सरकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget