एक्सप्लोरर

किसानों के समर्थन में AAP का उपवास, मनीष सिसोदिया बोले- तीनों कृषि कानून वापस ले सरकार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि किसान बहुत दुखी हैं. नए कानूनों से देश का किसान डरा हुआ है. सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले.

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी आज एक दिन का उपवास कर रही है. इस पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश में केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए एग्रीकल्चर के तीन कानून लागू हो गए हैं. किसान बहुत दुखी हैं. उनको जितना पैसा पहले मिल रहा था अब उतना भी नहीं मिल रहा है. उसके विरोध में सभी किसान आंदोलन कर रहे हैं. आज वो सब किसान एक दिन के उपवास पर हैं. इनके समर्थन में ही हम उपवास पर हैं.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हमारा ये कहना है कि तीनों कानून वापस हो. इससे पूरे देश का किसान डरा हुआ है. उसको नुकसान होने लगा है. उसका असर उसके ऊपर आने लगा है. आज जब पूरे देश में किसान इसका विरोध कर रहे हैं तो केंद्र सरकार अपनी जिद, अहंकार छोड़ कर तीनों कानून वापस ले और किसानों को भरोसा दिलाये की हम उनकी चिंता करते हैं.”

प्रकाश जावड़ेकर के ट्वीट पर क्या बोले सिसोदिया

प्रकाश जावड़ेकर के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने स्टेडियम को जेल बनाने को मना किया है तब से केंद्र सरकार के नेता बहुत बौखलाए हुए हैं. इन्होंने बहुत दबाव डाला था हमारे ऊपर की इन किसानों को सड़क से उठा कर जेल में डाल दो. हम इस आंदोलन को जेल में ही खत्म कर देंगे. तब से इस सरकार ने हथकंडे अपनाने शुरू किए हैं. कभी उनके घर जेल बना देते हैं, कभी उनके घर का सीसीटीवी तोड़ देते हैं. उनके घर पर धरना बैठा देते हैं. आज वो लोग इसे पाखंड कह रहे हैं.

सिसोदिया ने कहा कि ये प्रकाश जावड़ेकर की समस्या नहीं है. वे जिस पार्टी से आते हैं वहां गोडसे की समझ है. गांधी के हथियारों की, उनके टूल्स की बिल्कुल समझ नहीं है इसलिए उनसे उम्मीद भी नहीं की जा सकती.

प्रकाश जावड़ेकर ने क्या कहा था?

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल जी ये आपका पाखण्ड है. आपने पंजाब विधानसभा चुनावों में वादा किया था कि जीतने पर APMC कानून में संशोधन किया जाएगा. नवम्बर 2020 में आपने दिल्ली में कृषि कानूनों को अधिसूचित भी किया और आज आप उपवास का ढोंग कर रहे हो. यह कुछ और नहीं बल्कि पाखण्ड ही है.”

पश्चिम बंगाल BJP के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा बढ़ाई गई, जानें अब कैसी है उनकी सिक्योरिटी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget