News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

शिमला में पानी पर पुलिस का पहरा, प्रशासन की निगरानी में बंट रहा है पानी

उच्च न्यायालय द्वारा शहर में चक्रीय आधार पर पानी की सप्लाई करने के निर्देश के बावजूद इस इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. पाइपलाइन का पानी पिछले आठ दिनों से नहीं आ रहा है.

Share:

नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पानी की किल्लत को लेकर हाहाकार जारी है और लोग सड़कों पर उतर रहे हैं. अब जल संकट से जूझ रहे शिमला में पानी पर पुलिस का पहरा लगा दिया है. यहां पर प्रशासन पुलिस की निगरानी में पानी बांट रहा है.

शिमला में पानी की किल्लत को लेकर कल भी प्रदर्शन जारी रहा. राजधानी के घनी आबादी वाले कसुम्पटी इलाके में लगातार 15वें दिन पानी की भारी कमी जारी है. पानी की किल्लत को देखते हुए स्कूल-कॉलेज पांच दिनों तक बंद कर दिये गये हैं. उच्च न्यायालय द्वारा शहर में चक्रीय आधार पर पानी की सप्लाई करने के निर्देश के बावजूद इस इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. पाइपलाइन का पानी पिछले आठ दिनों से नहीं आ रहा है.

पानी के टैंकर ने बुजुर्ग महिला को कुचला आज शिमला की माल रोड पर शेर-ए-पंजाब के पास पानी के एक टैंकर ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक़्त महिला उमा कपरेट (65) अपनी बहू और पौती के साथ माल रोड से गुज़र रही थी तभी अनियंत्रित टैंकर ने बुज़ुर्ग को टक्कर मार दी. बुज़ुर्ग महिला की बहू के मुताबिक वे साइड से माल रोड पर चल रहे थे और ऊपर से तेज रफ़्तार में पानी का टैंकर आ आया और दोनों को चपेट में ले लिया. बेटी को तो खीच लिया लेकिन सास टैंकर की चपेट में आ गयी.

हालांकि सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि नगर निगम को शुक्रवार से 2.45 करोड़ लीटर पानी प्रतिदिन मिल रहा है और यह समयसारिणी के हिसाब से बांटा गया है. इसमें कहा गया कि 1.70 लाख लीटर पानी टैंकरों के जरिए विभिन्न इलाकों में पहुंचाया गया है और पानी की किल्लत दूर करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है.

शिमला में पानी की किल्लत: माल रोड पर पानी के टैंकर ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Published at : 03 Jun 2018 05:10 PM (IST) Tags: Water Crisis shimla Water women
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'

CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'

सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?

सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?

भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'

भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'

आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'

आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'

टॉप स्टोरीज

'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग

'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग

एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी

एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा

दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम

दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम