News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

सिंगापुर में पीएम मोदी ने मरियम्मन और बौद्ध मंदिर में की पूजा, मस्जिद भी गए

पीएम मोदी सिंगापुर की मस्जिद जाने के बाद बौद्ध मंदिर भी गए. सिंगापुर दौरे के बाद पीएम मोदी आज स्वदेश रवाना हो जाएंगे.

Share:
सिंगापुर:  तीन दिन के सिंगापुर दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे का आज आखिरी दिन है. अपने विदेश दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी सिंगापुर के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. सिंगापुर के मरियम्मन मंदिर में मोदी ने पूजा की. सिंगापुर में मंदिर, मस्जिद के साथ मोदी बौद्ध मंदिर में भी गए. पीएम मोदी ने किया मंदिर-मस्जिद का दौरा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया, “ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों को और मजबूत बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मरियम्मां मंदिर का दौरा किया.” मरियम्मन मंदिर सिंगापुर का सबसे प्राचीन हिंदू मंदिर है. इस मंदिर का निर्माण द्रविड़ शैली में किया गया है. देवी मरियम्मां के नाम पर बनाया गया मंदिर दक्षिण भारत के नगापट्टिनम और कुडलोर जिले के आव्रजकों ने 1827 में इस मंदिर का निर्माण किया था.यह मंदिर देवी मरियम्मां के नाम पर बनाया गया जिनके बारे में माना जाता था कि वह माहमारी और बीमारियों को खत्म करने में सक्षम हैं. यह मंदिर चाइनाटाउन के मध्य में स्थित है. मंदिर में दर्शन से बाद पीएम मोदी सिंगापुर की मस्जिद में भी गए. पीएम इसके बाद बौद्ध मंदिर भी गए. सिंगापुर का रेलिक बौद्ध मंदिर दो हजार साल से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है. सिंगापुर दौरे के बाद पीएम मोदी आज स्वदेश रवाना हो जाएंगे. सिंगापुर में मोदी के नाम पर आर्किड का नाम सिंगापुर के नेशनल ऑर्किड गार्डन में पीएम मोदी के आगमन के अवसर पर एक ऑर्किड का नाम उनके नाम पर रखा गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “सिंगापुर के नेशनल ऑर्किड गार्डन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के अवसर पर उनके नाम पर एक ऑर्किड का नाम देंड्रोब्रियम नरेंद्र मोदी रखा गया.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब से भी मुलाकात की. सिंगापुर के प्रेशिडेंशियल पैलेस इस्ताना (राष्ट्रपति का सरकारी आवास) पहुंचने पर मोदी का रस्मी स्वागत किया गया था. मोदी और याकूब के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने और सरकार के महत्वाकांक्षी कदमों के क्षेत्र में सहयोग के अवसर तलाशने पर बातचीत हुई. मोदी इससे पहले इंडोनेशिया और मलेशिया गए थे.
Published at : 02 Jun 2018 12:55 PM (IST) Tags: Singapore Narendra Modi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव ने कहा No तो ओवैसी ने UP में खत्म किया सस्पेंस, कहा- 'बिहार में हमने...'

अखिलेश यादव ने कहा No तो ओवैसी ने UP में खत्म किया सस्पेंस, कहा- 'बिहार में हमने...'

'अमेरिका अपनी मर्जी से अकेली ताकत..', विदेशी धरती पर एस जयशंकर का बड़ा बयान

'अमेरिका अपनी मर्जी से अकेली ताकत..', विदेशी धरती पर एस जयशंकर का बड़ा बयान

हिरासत में योगेंद्र यादव, बोले - ‘जब तक ज्ञानेश कुमार की छुट्टी नहीं होगी, हम भी...’

हिरासत में योगेंद्र यादव, बोले - ‘जब तक ज्ञानेश कुमार की छुट्टी नहीं होगी, हम भी...’

Delhi Protests LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा

Delhi Protests LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा

चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'

चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'

टॉप स्टोरीज

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस का SIR पर बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस का SIR पर बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'

6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

'दृश्यम 3 द कनक्लूजन' की OTT रिलीज, जानें कब और कहां देख सकते हैं अजय देवगन की फिल्म

'दृश्यम 3 द कनक्लूजन' की OTT रिलीज, जानें कब और कहां देख सकते हैं अजय देवगन की फिल्म

बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा - 'डबल इंजन सरकार बताए...'

बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा - 'डबल इंजन सरकार बताए...'