News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

अमित शाह से मिले पूर्व कप्तान कपिल देव, कहा- राजनीति में आने का इरादा नहीं, मोदी के चार सालों पर हुई चर्चा

26 मई को मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ के बाद बीजेपी ने ‘समर्थन के लिए संपर्क’ अभियान की शुरुआत की है और घोषणा की है कि चार हजार पदाधिकारी एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे.

Share:
नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ‘समर्थन के लिए संपर्क’ अभियान के तहत कल पूर्व क्रिकेटर कपिल देव से मुलाकात की और उनके साथ मोदी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया. मुलाकात के बाद कपिल देव ने कहा कि अमित शाह से मुलाकात में सिर्फ मोदी सरकार के चार सालों पर चर्चा हुई है. मेरा राजनीति में आने का इरादा नहीं है. कपिल देव ने कहा है, ‘’अमित शाह अपनी सरकार की योजनाओं को बताने के लिए आए थे, न ही किसी तरीके के समर्थन की बात की है और न चुनाव लड़ने के बारे में कोई बात हुई है. मैं फिलहाल राजनीति में नहीं आ रहा हूं.’’ अमित शाह साल 1983 के क्रिकेट विश्व कप विजेता कप्तान के घर गए और सरकार की सफलताओं से उन्हें अवगत कराया. शाह ने पहले कहा था कि अभियान का मकसद लोगों को सरकार के विभिन्न कदमों से अवगत कराना है, जिनसे लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है. क्योंकि गांवों में लोगों की समस्याओं को दूर करने और गरीबों का जीवन बेहतर करने के लिए काफी काम किया गया. अमित शाह ने कहा था कि पांचवें सालों में सरकार का लक्ष्य किसानों को उनके उत्पाद का डेढ़ गुना कीमत दिलाकर उनकी जिंदगी में बदलाव लाना है. इसका लक्ष्य 50 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा के कवरेज में लाना है. दरअसल 26 मई को मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ के बाद बीजेपी ने ‘समर्थन के लिए संपर्क’ अभियान की शुरुआत की है और घोषणा की है कि चार हजार पदाधिकारी एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे जो अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं ताकि अपने कार्यकाल के दौरान कार्यों का प्रसार कर सकें. बीजेपी ने कहा था कि अमित शाह खुद ही 50 लोगों से मुलाकात करेंगे. इस कड़ी के तहत उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग और सुभाष कश्यप से 29 मई को मुलाकात की थी.
Published at : 02 Jun 2018 08:03 AM (IST) Tags: Kapil Dev Indian Cricket Team Amit Shah BJP Narendra Modi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रनाथ रथ की मां को दिया टिकट, चला बड़ा दांव

बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रनाथ रथ की मां को दिया टिकट, चला बड़ा दांव

Xप्लेन: ट्रंप को झटका, अमेरिकी अदालत के वीजा फैसले से भारतीय छात्रों को बड़ी राहत, क्या होगा इसका असर?

Xप्लेन: ट्रंप को झटका, अमेरिकी अदालत के वीजा फैसले से भारतीय छात्रों को बड़ी राहत, क्या होगा इसका असर?

कौन हैं IPS बुशरा बानो? जिनके इंशाअल्लाह, जजाकल्लाह बोलने पर हुआ बवाल

कौन हैं IPS बुशरा बानो? जिनके इंशाअल्लाह, जजाकल्लाह बोलने पर हुआ बवाल

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने किया उम्मीदवार का ऐलान, किसे दिया टिकट?

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने किया उम्मीदवार का ऐलान, किसे दिया टिकट?

UCC पर केंद्र सरकार के साथ कौन, कौन सी पार्टी खिलाफ, जानें

UCC पर केंद्र सरकार के साथ कौन, कौन सी पार्टी खिलाफ, जानें

टॉप स्टोरीज

वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, कहा- 'मेरी पत्नी भी चिल्ला रही थी'

वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, कहा- 'मेरी पत्नी भी चिल्ला रही थी'

'मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं', दिशा सालियान मामले में आरोपों पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी

'मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं', दिशा सालियान मामले में आरोपों पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी

अंतरिक्ष में भी हथियार तैनात कर रहा अमेरिका? पहली बार किया बड़ा खुलासा

अंतरिक्ष में भी हथियार तैनात कर रहा अमेरिका? पहली बार किया बड़ा खुलासा

दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच के लिए पहुंची पुलिस

दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच के लिए पहुंची पुलिस