By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 18 Nov 2018 06:55 AM (IST)
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का तबादला शनिवार को दूरसंचार विभाग में कर दिया गया. यह जानकारी एक सरकारी आदेश में दी गई है. गौरतलब है कि इस साल फरवरी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कथित तौर पर उन पर हमला हुआ था.
अरूणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केन्द्र शासित (एजीएमयूटी) कैडर के 1986 बैच के एक आईएएस अधिकारी प्रकाश का केजरीवाल सरकार के साथ गतिरोध चल रहा था. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के आदेश के अनुसार, प्रकाश को दूरसंचार विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है.
मुख्यमंत्री के आवास पर इस साल फरवरी में केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में आप के कुछ विधायकों ने उन पर कथित तौर पर हमला किया था. दिल्ली के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) मनोज परीदा दिल्ली के नये मुख्य सचिव की दौड़ में हैं. वह ओडिशा के रहने वाले हैं और एजीएमयूटी के 1986 बैच के ही एक अधिकारी हैं.
कृषि सहकारी और किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव जलज श्रीवास्तव का भी तबादला कर दिया गया है. डीओपीटी के आदेश में बताया गया है कि उन्हें भारत के अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है.
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल