एक्सप्लोरर

फ्रीलांस वर्क के लिए ये हैं दुनिया की टॉप 30 सिटी, लिस्ट में भारत का यह शहर भी शामिल

कोरोनावायरस के बाद फ्री लांस वर्क एक बड़ी संभावना बन गया है, क्योंकि पूरी दुनिया ने अब एक अपवाद की तरह नहीं बल्कि एक नियम की तरह अपना लिया है.

कोरोनोवायरस महामारी की वजह से फ्रीलांस वर्क के विचार ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. अब फ्री लांस वर्क एक बड़ी संभावना बन गया है क्योंकि पूरी दुनिया ने अब एक अपवाद की तरह नहीं बल्कि एक नियम की तरह अपना लिया है. कई लोगों के लिए वर्क फ्रॉम होम एक निर्रथक विचार था लेकिन अब उनके विचार इसे लेकर बदल गए हैं.

हालांकि फिर भी जब दुनिया में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तब भी हर देश में फ्री लांस काम करना इतना आसान नहीं है. उदाहरण के लिए दिल्ली फ्रीलांस वकर्स के लिए सबसे अधिक उपयुक्त 30 शहरों में 21वें नंबर पर आई है.

फ्रीलांस वर्क के लिए दुनिया के 30 टॉप शहर

1-ऑस्टिन, टेक्सास (यूएसए) 2-चियांग माई (थाईलैंड) 3-बर्लिन (जर्मनी ) 4-बार्सिलोना ( स्पेन ) 5- मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया) 6-टूलूज़ (फ्रांस) 7- मॉन्ट्रियल (कनाडा) 8 -दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) 9 - मेडेलिन (कोलम्बिया) 10- ओस्लो (नॉर्वे) 11 - ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) 12-एम्स्टर्डम (नीदरलैंड) 13-हांगकांग 14-लंदन (ब्रिटेन) 15 -तेल अवीव-याफो (इसरायल) 16- ब्यूनस आयर्स  (अर्जेंटीना) 17 -कैंगगु, बाली (इंडोनेशिया) 18-सैंटियागो  (चिली) 19-लाहौर  (पाकिस्तान) 20-केपटाउन  (दक्षिण अफ्रीका) 21-दिल्ली  (भारत) 22 -सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) 23-साओ पाउलो  (ब्राजील) 24- बेलग्रेड  (सर्बिया) 25-कीव (कीव)  (यूक्रेन) 26- एथेंस  (ग्रीस) 27-मनीला (फिलीपींस) 28-काहिरा  (मिस्र) 29-नैरोबी (केन्या) 30- ढाका (बांग्लादेश)

शहरों की यह लिस्ट यूके बेस्ड मोबाइल फोन रिटेल एंड सर्विस कंपनी कारफोन वेयरहाउस की तरफ से जारी की गई है. कंपनी ने इन शहरों की लिस्ट बनाते वक्त 10 पैमानों को आधार बनाया है जिनमें मासिक वेतन, किराया, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और इंटरनेट स्पीड शामिल हैं. इस लिस्ट में 30 देशों के वे शहर शामिल हैं जहां फ्रीलांस वर्कर को सबसे अच्छी सुविधाएं मिलती हैं.

दिल्ली मासिक वेतन, अवकाश जैसे कई पैमानों पर नीचले पायदान पर है. बात जब अंसतोष सूचकांक की हो तो दिल्ली की हालत बहुत बुरी है. इस मामले में दिल्ली से नीचे सिर्फ नेरोबी (केन्या) और ढाका (बांग्लादेश) है. हालांकि दिल्ली को-वर्किंग स्पेस के मामले में बाकी शहरों के तुलना में सबसे बेहतर है.

वहीं पाकिस्तान, कोलंबिया, यूक्रेन, रशिया और भारत जैसे विकासशील देशों के शहर cost of living index के मामले में बेहतर स्थित में हैं. मासिक किराए के लिहाज से दिल्ली तीसरा सबसे सस्ता शहर है जबकि हांगकांग सबसे महंगा शहर है.

यह भी पढ़ें:

ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- पूरे देश में भय का माहौल, लोग अपनी बात रखने में असमर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget