एक्सप्लोरर

गलतफहमी में बचपन के दोस्त को मारी गोली, प्रेमिका से संबंध का था शक

मिनाल चालक ने कभी सोचा नहीं था कि जिस बचपन के दोस्त पर अपनों से ज्यादा भरोसा किया था वह महज एक अफवाह के खातिर जान ले लेगा. झारखण्ड के दुमका में यह मामला सामने आया है.

रांची: झारखंड के दुमका में गलतफहमी में एक दोस्त की हत्या हो गई. प्रेमिका से संबंध को लेकर कुछ गलतफहमी हुई औऱ जबतक सच्चाई पता चलती बचपन के दोस्त को आरोपी ने गोली मार दी. गोली मारने के बाद भी वह सबकी आंखों में धूल झोंकते हुए परिवार के पास बना रहा.

मिनाल चालक ने कभी सोचा नहीं था कि जिस बचपन के दोस्त पर अपनों से ज्यादा भरोसा किया था वह महज एक अफवाह के खातिर जान ले लेगा. झारखण्ड के दुमका में यह मामला सामने आया है. जहाँ एक दोस्त ने ही शख्स को गोली मार दी. यही नहीं हत्या करने के बाद वह परिवार का हमदर्द भी बना हुआ था. लेकिन, जल्द ही पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया.

सूचना के अनुसार चार फरवरी को दुमका में एक शव मिला. उसकी शिनाख्त एक्टर मिनाल चालक के तौर पर की गई. गोली मारकर हत्या की गई थी. लेकिन, पुलिस के पास कोई सुराग नहीं मिल रहा था साथ ही मोटिव का भी पता नहीं चल रहा था. पुलिस के हाथों घटनास्थल पर कुछ पानी के बोतले ,कैंची और मृतक के कपड़े आदि मिले थे.

पुलिस को घटना स्थल से दो खोखे के अलावे एक जिंदा कारतूस भी मिली था. पुलिस को लग गया कि किसी सोची-समझी साजिश के तहत यह हत्या की गई है. इसके लिए पहले शराब की पार्टी का इंतजाम किया गया और फिर हत्या की गई. मिलान डांस अकादमी चलाता था औऱ साथ ही बतौर एक्टर भी काम करता था. घर से वह यह बोल कर निकला कि वह जमीन के काम से बाहर जा रहा है.

इसके बाद पांच फरवरी को सीधे उसकी लाश सुबह 10 बजे मिली. अपराधी शातिर था इसलिए सबूतों को बहुत अच्छे ढंग से मिटाने की कोशिश की गई थी. पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया. उसके हाथ कुछ लीड लगीं जिसमें वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर जाते हुए दिखा था. आरोपी दोस्त का नाम कुणाल बताया गया है.

इसी साबूत के आधार पर उसके दोस्त कुणाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह जल्द ही टूट गया और पूरी सच्चाई सामने आ गई. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक पल्सर बाइक, गांजा पीने वाला एक बोंग एवं खून के छीटे पड़ा जैकेट पुलिस ने बरामद कर लिया. हथियार की सप्लाई करने वाले गांधी नगर निवासी सुरेंद्र राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक कुणाल को शक था कि उसके दोस्त का संबंध उसकी प्रेमिका से है. इसके बाद फुसला कर वह उसे ले गया और हत्या कर दी. साथ ही वह पुलिस और परिजनों को गुमराह भी करता रहा. उसने बड़ी चालाकी से पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने मोबाइल को पहले ही गिलानपाड़ा स्थित किराए के मकान में जहाँ प्रेमिका के साथ रहता था, वहां स्विच ऑफ कर छोड़ दिया था.

हत्या कर पुनः दुमका स्थित घर लौट आया. यही नहीं आरोपी पोस्टमार्टम हाउस से लेकर मुआवजा की मांग को लेकर हुए रोड जाम तक में काफी सक्रीय रहा. किसी का भी उसकी तरफ शक नहीं जा रहा था लेकिन सीसीटीवी की एक छोटी सी फूटेज ने पूरा ही राज खोल दिया. पुलिस इस मामले में कुछ अन्य लोगों से भी जानकारी इकट्ठा कर रही है.

यह भी पढ़ें: 

भींड में डकैती का 'म्यूजियम', फिरौती वाली चिट्ठी से लेकर फूलन देवी की बंदूक तक

दो साल के मासूम का शारीरिक शोषण, घर ही में काम करता था घिनौनी हरकत वाला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget