एक्सप्लोरर
यूपी: सात माह की गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार
बदायूँ के उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक गर्भवती महिला के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया. आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं.

बदायूँ: जिले की उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला में एक गर्भवती महिला के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदप्रकाश ने बताया कि शौच के गई एक गर्भवती महिला के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया. महिला जब काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजन ने खोजबीन शुरू की. महिला बेहोश अवस्था में जंगल में मिली. परिजन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया. एसएसपी ने बताया कि महिला को बरेली स्थित अस्पताल में भेजा गया है जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है. महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे और डॉक्टरी परीक्षण कराया जाएगा. आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
और पढ़ें




















