एक्सप्लोरर

उपहार सिनेमा कांड : गोपाल अंसल को SC ने सुनाई एक साल की सज़ा, सुशील को राहत

नई दिल्ली: उपहार अग्निकांड के दोषी गोपाल अंसल को सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल की सज़ा दी है. जबकि, उनके भाई सुशील अंसल की सज़ा बढ़ाने से कोर्ट ने मना कर दिया है. ऐसे में सुशील अंसल को दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा.

क्या है मामला :-

13 जून 1997 को दिल्ली के उपहार सिनेमा हॉल में लगी आग में 59 लोगों की मौत हो गयी थी. अंसल बंधु इस सिनेमा हॉल के मालिक थे. 2007 में निचली अदालत ने दोनों को लापरवाही से जान लेने का दोषी मानते हुए 2 साल की सज़ा दी थी. इस सजा को हाई कोर्ट ने 1 साल कर दिया था.

यह भी पढ़ें : 20 फरवरी को रायबरेली में रैली को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी

सजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दो जजों में मतभेद के बाद मामला 3 जजों की बेंच को भेजा गया. इस बेंच ने दोनों पर 30-30 करोड़ का जुर्माना लगाते हुए अब तक बिताई गयी सज़ा को ही पर्याप्त करार दिया. यानी 5 महीना जेल में बिता चुके सुशील अंसल और 4 महीना बिता चुके गोपाल अंसल आज़ाद हो गए.

पुनर्विचार याचिका पर फैसला :-

इसके खिलाफ उपहार हादसा पीड़ित संघ और सीबीआई की पुनर्विचार याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया. 3 जजों मे से एक जस्टिस आदर्श गोयल पुराने फैसले पर बने रहे. जबकि, जस्टिस रंजन गोगोई और कुरियन जोसफ ने फैसले में बदलाव किया.

2 जजों ने साफ किया कि वो 30-30 करोड़ के जुर्माने में कोई बदलाव नहीं करेंगे. ज़्यादा उम्र के मद्देनजर सुशील अंसल को भी दोबारा जेल नहीं भेजा जाएगा. लेकिन कोर्ट ने गोपाल अंसल की सज़ा बढ़ा दी.

कोर्ट ने गोपाल को 1 महीने में समर्पण करने को कहा है. गौरतलब है कि वो पहले ही 4 महीना जेल में बिता चुके हैं.

पीड़ितों ने निराशा जताई :-

उपहार हादसे में अपने 2 बच्चों को गंवाने वाली नीलम कृष्णमूर्ति ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए फैसले पर निराशा जताई. उन्होंने कहा, "उम्र के आधार पर सज़ा कम कर दी गयी. लेकिन ये नहीं सोचा गया कि मरने वालों में 23 बच्चे थे. वो ज़िंदा होते तो आज देश और समाज के लिए बहुत कुछ कर रहे होते. हम आखिरी कानूनी विकल्प क्यूरेटिव याचिका का भी सहारा लेंगे."

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अपराध की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात

PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी

'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज

UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया

Embed widget