एक्सप्लोरर

बस कंडक्टर से करोड़ों के मालिक बने बीजेपी नेता पर कालेधन के 'गड़बड़झाले' का आरोप

भोपाल : बीजेपी के नेता और आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी के घर पर पड़े आयकर छापे से रोज नये खुलासे हो रहे हैं. वासवानी के कोऑपरेटिव बैंक में नोटबंदी के बाद के दिनों में सौ से ज्यादा खाते खुले और उनमें करोडों रुपयों का लेनदेन हुआ. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वासवानी के बैंक में बीजेपी और संघ के नेताओं का पैसा नोटबंदी के बाद डाला गया. आयकर विभाग का कहना है कि छापे की कार्रवाई जारी है उधर आयकर विभाग का कहना है कि छापे की कार्रवाई जारी है. भोपाल के बैरागढ की संकरी सी गली में महानगर नागरिक सहकारी बैंक का दफ्तर है. ये बैंक बैरागढ़ के बीजेपी के नेता वासवानी का है. वो इसके संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं और अब उनकी पत्नी किरण अध्यक्ष हैं. तीन दिन से इस बैंक पर आयकर के छापे की कार्रवाई चल रही है. देश के बाद अब विदेश में भी पकड़ा गया भारत का 'कालाधन', एक गिरफ्तार नोटबंदी के बाद से सौ से ज्यादा खाते खोले गये, करोड़ों का लेनदेन भी आयकर विभाग के सूत्रों की माने तो वासवानी के बैंक में नोटबंदी के बाद से सौ से ज्यादा खाते खोले गये और उनमें पुराने नोटों के रूप में करोडों रुपए जमा कराये गये. दरअसल इस बैंक के संचालक मंडल में बीजेपी और संघ के नेता जुडे हैं, इसलिये आशंका जतायी जा रही है कि क्या ये पैसा उनका है ? वासवानी के पास करोडों की संपत्ति पायी गयी है वासवानी के पास करोडों की संपत्ति पायी गयी है. वे संघ और बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं. उनके संपर्क का दायरा बड़ा रहा है. यही वजह है कि इस बैंक के संचालक मंडल में बीजेपी सरकार के मंत्री उमाषंकर गुप्ता और संघ के बड़े नेता शशिभाई सेठ भी है. उनके छोटे भाई की पत्नी बीजेपी की पार्षद हैं. बस कंडक्टर से जिंदगी की शुरूआत करने वाले सुषील वासवानी की संपत्ति बेतहाशा है. Pics : कालेधन का चक्रव्यूह : पहली बार जाल में 'बड़ी मछलियां' !  भोपाल के तीन अलग अलग इलाकों में सुदर्शन नाम से होटल इनके भोपाल के तीन अलग अलग इलाकों में सुदर्शन नाम से तीन होटल हैं. नगर निगम में टैंकर और कंटेनर निर्माण का काम है और साथ ही बड़ा मैरिज हॉल है. इनके बेटे बाइक के दो-दो शोरूम चलाते हैं. साथ ही बैंकों में इनके आठ लॉकर हैं. संघ और बीजेपी में संपर्कों की बदौलत ही वासवानी को बीजेपी सरकार ने मध्यप्रदेश आवास संघ का अध्यक्ष और राज्य मंत्री का दर्जा बनाकर नवाजा था. बस कंडक्टर से पार्षद तक का सफर बहुत तेजी से तय किया ये तरक्की चौंकाने वाली है. वासवानी ने बस कंडक्टर से पार्षद तक का सफर इतनी तेजी से तय किया कि हैरानी होती है. हांलाकि वासवानी के समर्थकों का कहना है कि उनको बेवजह फंसाया जा रहा है. उधर आयकर विभाग के 50 से ज्यादा अफसर तीन दिन से वासवानी के घर बैंक और व्यापारिक ठिकानों में छापेमारी के काम को अंजाम दे रहे हैं. सावधान ! 2000 के बाद अब बाजार में आ गया 500 रुपए का जाली नोट फिलहाल उनके बैंकों के लॉकर खुलने का सिलसिला जारी है फिलहाल उनके बैंकों के लॉकर खुलने का सिलसिला जारी है. उनसे सोना और जेवर निकल रहे हैं. मगर लोगों की निगाहें इस बात पर हैं कि वासवानी के बैंक में बीजेपी और संघ के किन नेताओं के पैसे जमा हुये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget