एक्सप्लोरर

नोटबंदी के बाद पकड़ा गया काला कारोबारी लोढ़ा देश के लिए बड़ा खतरा : ईडी

नई दिल्ली : नोटबंदी के बाद उजागर हुए काले कुबेरों के सबसे बड़े जाल पर शिकंजा मजबूत होता जा रहा है. पूछाताछ और जांच के बाद जो तथ्य सामने आ रहे हैं वह बेहद चौंकाने वाले हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत के सामने बड़ा खुलासा किया है.

कोलकाता का उद्योगपति पारस मल लोढ़ा हवाला के अपराध में लिप्त

प्रवर्तन निदेशालय ने यहां की एक अदालत में कहा कि कोलकाता का उद्योगपति पारस मल लोढ़ा हवाला के अपराध में लिप्त था. जिसने सरकार के नोटबंदी नीति को ‘नुकसान’ पहुंचाया और देश की वित्तीय स्थिति को ‘गंभीर खतरा’ उत्पन्न किया.

फिर शर्मसार हुआ हरियाणा, 80 साल की बुजुर्ग की खौफनाक ढंग से हत्या

नये नोट से बदलने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था

प्रवर्तन निदेशालय ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर के त्रिपाठी के समक्ष दायर एक लिखित प्रतिवेदन में लोढ़ा की जमानत अर्जी खारिज करने की मांग की. लोढ़ा को गत 21 दिसम्बर 2016 को 25 करोड़ रूपये से अधिक के पुराने नोट कथित तौर पर नये नोट से बदलने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.

11 जनवरी को दलीलें पूरी करने के लिए अंतिम मौका दिया

अदालत जमानत अर्जी पर आज सुनवायी नहीं कर पायी क्योंकि आरोपी के वकील मौजूद नहीं थे. अदालत ने लोढ़ा को 11 जनवरी को दलीलें पूरी करने के लिए अंतिम मौका दिया. न्यायाधीश ने कहा, ‘वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन जिन्हें आरोपी की अर्जी पर दलील देनी थी वह मौजूद नहीं थे, इसलिए आरोपी की ओर से अनुरोध किया गया है कि आज मामले की सुनवायी स्थगित कर दी जाए.’

दबंगों की शर्मनाक करतूत, गैंगरेप के विफल होने पर युवती के कान काटे

निस्तारण के लिए 11 जनवरी को सूचीबद्ध किया जाए

न्यायाधीश ने कहा, ‘आरोपी की ओर से जैसा अनुरोध किया गया है, मामले को स्थगित किया जाता है. जमानत अर्जी को जिरह और निस्तारण के लिए 11 जनवरी को सूचीबद्ध किया जाए. आरोपी को दलीलें पूरी करने के लिए आखिरी और अंतिम मौका दिया जाता है.’

भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय हवाला आपरेटर शामिल हैं

प्रवर्तन निदेशालय के वकील विकास गर्ग ने कहा, ‘जांच में यह बात सामने आयी है कि आरोपी व्यक्ति के अलावा अन्य जिनमें भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय हवाला आपरेटर शामिल हैं, धनशोधन अपराध में लिप्त थे. ऐसा करके वे सरकार की नोटबंदी नीति को नुकसान पहुंचा रहे थे.’

राजधानी एक्सप्रेस में छेड़खानी कर रहा था नशे में धुत BSF जवान, मदद मांगती रही महिला

आर्थिक अपराधों को काफी गंभीरता से देखा जाना चाहिए

उन्होंने कहा, ‘गहरे षड्यंत्र और हवाला लेनदेन राशि की संलिप्तता वाले आर्थिक अपराधों को काफी गंभीरता से देखा जाना चाहिए. इसे कुल मिलाकर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाला तथा इस तरह से देश की वित्तीय स्थिति को गंभीर खतरा उत्पन्न करने वाला एक गंभीर अपराध माना जाना चाहिए.’

रिहा किया गया तो वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है

उन्होंने आगे कहा कि यदि आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया तो वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है. गवाहों को धमका सकता है जिससे धनशोधन रोकथाम कानून के तहत चल रही जांच प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो सकती है. अदालत ने गत दो जनवरी को लोढ़ा, सहआरोपी वकील रोहित टंडन और कोटक महिंद्रा बैंक प्रबंधक अशीष कुमार को 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

पकड़ी गई 'ब्लैकमेलर' NRI, हुस्न के जाल में फंसाकर लगा देती थी 'दुष्कर्म' का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget