यूपी : चार बच्चों सहित नहर में कूदी महिला, एक बच्ची की मौत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थानाक्षेत्र के छनेहता गांव में मानसिक बीमारी और आर्थिक तंगी से त्रस्त एक महिला ने आज अपने चार बच्चों के साथ नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की. घटना में एक बच्ची की डूबकर मौत हो गयी जबकि बाकी को बचा लिया गया.
छात्र ने टीचर को शौचालय में किया बंद, दरवाजा खोलने को रख दी 'घिनौनी' शर्त
पति मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है
पुलिस ने बताया कि बिन्दू का पति मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है. मानसिक रूप से बीमार बिन्दू का इलाज कई महीनों से चल रहा है. कमाई का अधिकांश हिस्सा इलाज पर ही खर्च हो जाता था. पुलिस के अनुसार आर्थिक तंगी के कारण पति पत्नी में झगड़ा भी होता था.
बढ़ी जाकिर नाईक की मुसीबत, प्रवर्तन निदेशालय ने भेजा समन
बच्चों को ढकेलने के बाद खुद भी कूद गयी
बिन्दू आज अपने चार बच्चों को लेकर नहर की ओर गयी. बच्चों को ढकेलने के बाद खुद भी कूद गयी. पुलिस ने बताया कि बच्चों की चीखने चिल्लाने की आवाज सुन गांव वाले उन्हें बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक एक बच्ची की डूबकर मौत हो चुकी थी. बिन्दू और उसके तीन अन्य बच्चे बचा लिये गये, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
कोटा में एक और कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, प्रशासन की कोशिशें नाकाम
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























