एक्सप्लोरर

नोट बदलवाने का लालच दिया, फर्जी 'छापा' मार हड़प लिए 20 लाख रुपए

नई दिल्ली/नोएडा : फर्जी आयकर अधिकारी बनकर 20 लाख रुपये ठगने के मामले में थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक मिनिरल वाटर कंपनी चलाने वाले उद्योगपति व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक फर्जी कर्मचारी शामिल है. अन्य फर्जी आयकर अधिकारी व कथित दरोगा अभी फरार बताए जा रहे हैं.

दिल्ली के रहने वाले विकास वशिष्ठ ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई

पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. एसपी (सिटी) दिनेश यादव ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले विकास वशिष्ठ ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसमें कहा था कि नोएडा में स्थित मिनिरल वाटर बनाने की कंपनी के मालिक ललित बाधवा ने उन्हें करेंसी बदलने के लिए अपने यहां बुलाय. कंपनी मालिक ने 20 लाख रुपये की नई करेंसी के बदले उन्हें 24 लाख रुपये की पुरानी करेंसी मांगी.

नोट बदलने के आरोप में फिर RBI अधिकारी गिरफ्तार, दो को CBI ने दबोचा

वशिष्ठ व उनके साथियों को धमकाकर 20 लाख रुपये की नई करेंसी ले ली

वशिष्ठ ने बताया कि बाधवा ने जैसे ही उन्हें 20 लाख की नई करेंसी पकड़ाई, वहां पर सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए एक व्यक्ति और अपने आपको आयकर विभाग का अधिकारी बताने वाला एक व्यक्ति वहां पर पहुंच गया. दोनों ने वशिष्ठ व उनके साथियों को धमकाकर 20 लाख रुपये की नई करेंसी उनसे ले ली.

कंपनी के मालिक ललित बाधवा व एसबीआई कर्मचारी दीपक चावला गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आज इस धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले कंपनी के मालिक ललित बाधवा व एसबीआई की दिल्ली की एक शाखा के कर्मचारी दीपक चावला को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि दीपक चावला ने ही बाधवा व वशिष्ठ के बीच बिचैलिये की भूमिका निभाई थी.

सावधान ! 2000 के नकली नोट से हड़कंप, 'नकली नोट' उगल रहा है ATM

फर्जी आयकर अधिकारी व पुलिस के वर्दी में पहुंचे दरोगा की पहचान

उन्होंने बताया कि फर्जी आयकर अधिकारी व पुलिस के वर्दी में पहुंचे दरोगा की पहचान कर ली गई है. उनकी भी जल्द ही गिरफ्तारी होगी. एसपी ने बताया कि पुलिस की वर्दी में आया दरोगा जे.एस. शर्मा यूपी पुलिस में तैनात है. मौजूदा समय में वह गाजियाबाद में तैनात है.

वशिष्ठ से ठगे गए 20 लाख रुपये फर्जी आयकर अधिकारी व दरोगा के पास

दिनेश यादव ने बताया कि वशिष्ठ से ठगे गए 20 लाख रुपये फर्जी आयकर अधिकारी व दरोगा के पास है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान ललित बाधवा ने खुलासा किया है कि उसने ही नई करेंसी हड़पने की नीयत से इस पूरी घटना का तानाबाना बुना था.

सावधान ! अब नए नोटों के साथ 'नकली नोटों' का जखीरा भी बरामद, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget