एक्सप्लोरर

यूपी : मां के साथ नहाने गए तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत, महिला को बचाया गया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मंगलवार सुबह गंगा नदी में नहाने गए दो भाई और एक बहन की डूबने से मौत हो गई. वहीं बच्चों को बचाने नदी में उतरी मां को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया. घटना भांवरकोल इलाके के शेरपुर कलां गांव की है.

नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के चलते आयुष डूबने लगा

पुलिस के मुताबिक, भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव निवासी मन्नू गुप्त की पत्नी दीपा एकादशी पर मंगलवार सुबह बेटे मोहित बेटी नंदनी उर्फ बेबी वर्ष और बहन के बेटे आयुष गुप्त उर्फ टुकटुक के साथ गंगा स्नान करने गईं. नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के चलते आयुष डूबने लगा.

यह भी पढ़ें : नाकाम 'LOVE' के बाद 'LIVE' सुसाइड, प्रेमिका को किया वीडियो कॉल और पंखे पर झूल गया युवक 

मां, दीपा भी पानी में काफी आगे बढ़ गई और वह भी डूबने लगी

उसे बचाने के लिए मोहित और बेबी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. तीनों बच्चों को डूबता देख मां, दीपा भी पानी में काफी आगे बढ़ गई और वह भी डूबने लगी. उसकी पुकार सुनकर ग्रामीण नदी की ओर दौड़े और उसे बचा लिया, लेकिन तीनों नाबालिग डूब गए. बच्चों के डूबने की बात सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई.

अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां मल्लाहों ने तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां मल्लाहों ने तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला. एसडीएम शिवप्रसाद, सीओ जनार्दन दूबे सहित मुहम्मदाबाद के कोतवाल पंकज मिश्र मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने उनसे आर्थिक सहायता की मांग की.

यह भी पढ़ें : यूपी : सहारनपुर में 30 साल पुराने विवाद में खूनी झड़प, फायरिंग में दो की मौत, दो जख्मी 

नाबालिग होने की बात कहते हुए सरकारी मदद न मिलने का प्रावधान बताया

एसडीएम ने बच्चों के नाबालिग होने की बात कहते हुए सरकारी मदद न मिलने का प्रावधान बताया. ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवार को सौंप दिए. वहीं एक ही परिवार के तीन बच्चों के डूबने से गांव में मातम छा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget