एक्सप्लोरर

सुलझ गया अंकित चौहान हत्याकांड ! UP एसटीएफ का मर्डर मिस्ट्री सुलझाने का दावा

नई दिल्लीः यूपी एसटीएफ ने 2 साल पहले नोएडा में हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित चौहान की हत्या की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है. यूपी एसटीएफ ने दावा किया है कि अंकित की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 2 साल पहले उत्तर प्रदेश के नोएडा में अंकित चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कोई सुराग नहीं मिलने के बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया था, सीबीआई ने आरोपी का सुराग देने के लिए 5 लाख का ईनाम देने का ऐलान भी किया था.

सुलझ गया अंकित चौहान हत्याकांड ! UP एसटीएफ का मर्डर मिस्ट्री सुलझाने का दावा

यूपी एसटीएफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया मर्डर मिस्ट्री का खुलासा आज दोपहर 12 बजे यूपी एसटीएफ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंकित चौहान हत्याकांड का पूरा खुलासा किया है. यूपी एसटीएफ के चीफ ने प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि अंकित चौहान की हत्या गाड़ी लूट के इरादे में असफल रहने के बाद की गई और हत्या का एक आरोपी भी इंजीनियर है. आपको बता दें कि सीबीआई को जांच मिलने के 9 महीने बाद गुरुवार को जांच एजेंसी ने हत्यारे का स्कैच जारी किया था.

stf-ankit

क्या है अंकित हत्याकांड मामला? अंकित चौहान नोएडा के सेक्टर-62 में टीसीएस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे. 13 अप्रैल 2015 को मेरठ निवासी अंकित चौहान की सेक्टर-76 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस में दर्ज घटनाक्रम के मुताबिक 13 अप्रैल 2015 को अंकित चौहान अपने दोस्त गगन के साथ पत्नी से उनकी कंपनी में मिलकर फॉच्र्यूनर गाड़ी से वापस सेक्टर-76 घर लौट रहे थे. इसी दौरान बरौला बाईपास से होते हुए सेक्टर-76 जाते समय हमलावरों ने उनकी गाड़ी होंडा एकॉर्ड को रोक लिया. हत्यारों ने अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और उनकी होंडा एकार्ड कार लेकर भाग गए. इस हमले में अंकित का दोस्त बच गया था.

यूपी पुलिस से निराश होकर परिजनों ने की थी CBI जांच की मांग अंकित के रिश्तेदार नोएडा पुलिस की जांच से बेहद निराश होकर हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे थे. यूपी के तत्कालीम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से 2 बार मिलकर सीबीआई जांच की मांग की पर जब वो पूरी नहीं हुई तो इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद उच्च न्यायालय ने इसी साल 26 अप्रैल को अंकित चौहान हत्याकांड की सीबीआई जांच का आदेश दिया था. पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कुल 69 लोगों से पूछताछ की पर इसके बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget