एक्सप्लोरर

'हाईटेक' अपहरण और फिर पेटीएम के जरिए मांगी 'कैशलेस' फिरौती !

भोपाल/लखनऊ : 'कैशलेस' इंडिया में 'कैशलेस' किडनैपिंग और कैशलेस फिरौती. नोटबंदी के बाद सामने आई गुनाह की ये दास्तान बेहद सनसनीखेज है और उससे भी कहीं ज्यादा हैरतंगेज है अपराधियों के तरीके. हैरतंगेज इसलिए क्योंकि किडनैपर्स ने फिरौती की रकम वसूलने के लिए वो तरीका आजमाया, जो इससे पहले किसी भी बदमाश ने कभी नहीं आजमाया होगा.

राजधानी एक्सप्रेस में छेड़खानी कर रहा था नशे में धुत BSF जवान, मदद मांगती रही महिला

ऑनलाइन वॉलेट पेटीएम के जरिए फिरौती की रकम वसूली

बदमाशों ने शॉपिंग की ई-पेमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले ऑनलाइन वॉलेट पेटीएम के जरिए फिरौती की रकम वसूली थी. इस सनसनीखेज अपहरणकांड का शिकार बना इंदौर का हरीश चौहान. पेशे से टेक्नीशियन हरीश चौहान सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करता है. बदमशों ने हरीश को किडनैप करने के लिए बेहद शातिराना ढंग से साजिश का जाल बुना था.

पकड़ी गई 'ब्लैकमेलर' NRI, हुस्न के जाल में फंसाकर लगा देती थी 'दुष्कर्म' का आरोप

डायरेक्टरी जस्टडायल से इसका फोन नंबर हासिल किया

हरीश के मुताबिक किडनैपर्स ने ऑनलाइन डायरेक्टरी जस्टडायल से इसका फोन नंबर हासिल किया. बदमाशों ने इसे एक कॉलेज में सीसीटीवी कैमरा लगाने के बहाने इंदौर से मथुरा बुलाया था. टेक्नीशियन हरीश चौहान के मुताबिक शुरुआत में इसे किडनैपिंग का कोई शक नहीं था. मथुरा पहुंचने के बाद कुछ लड़के इसे कॉलेज की बजाय एक गांव में लेकर पहुंचे, तो जहां उनका पूरा गैंग मौजूद था.

NCB ने की सबसे बड़े ड्रग कैप्सूल की रिकवरी, विदेशी महिला पेट में ले जा रही थी ड्रग्स

बदमाशों ने इसे बंधक बनाकर धमकी दी, फिरौती मांगी

इसे दाल में कुछ काला नजर आया. लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी. बदमाशों ने इसे बंधक बनाकर धमकी दी कि जान की सलामती चाहते हो, तो फिरौती का इंतजाम करो, वर्ना जिंदा वापस नहीं लौट पाओगे. बदमाशों ने इसकी कंपनी में फोन करके 30 हजार रुपए फिरौती मांगी और पूरी पेमेंट पेटीएम से करने की डिमांड रख दी.

थाने के अंदर ही चला 'हवस' का गंदा खेल, अब इंसाफ मांग रही है 'लेडी कांस्टेबल'

किडनैपर्स की डिमांड पूरी करने के अलावा कोई चारा नहीं था

हरीश की जान खतरे में थी. इसलिए किडनैपर्स की डिमांड पूरी करने के अलावा कोई चारा नहीं था. इसकी कंपनी ने किडनैपर्स के हुक्म के मुताबिक अलग-अलग फोन नंबरों के जरिए पेटीएम वॉलेट में तीस हजार रुपए की पेमेंट कर दी. इसके अलावा बदमाशों ने हरीश से एटीएम कार्ड छीनकर करीब साढ़े चार हजार रुपए निकाल लिए.

बेंगलुरू के बाद दिल्ली में भी 'सड़क के शैतान', जांबाज़ कांस्टेबल ने बचाई लाज

टेक्नीशियन हरीश चौहान को मथुरा के गोवर्धन इलाके में छोड़ दिया

पेटीएम के जरिए फिरौती की पूरी रकम मिलते ही किडनैपर्स ने टेक्नीशियन हरीश चौहान को मथुरा के गोवर्धन इलाके में छोड़ दिया. वहां से हरीश कुछ पुलिसवालों की मदद से मथुरा पहुंचा और फिर वहां से ट्रेन पकड़कर सीधा से इंदौर लौट आया. हरीश की शिकायत पर इंदौर पुलिस अब यूपी पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रही है.

पत्नी की हत्या कर शव को रखा था फ्रिज में, अब जिंदगी भर रहेगा जेल में

फिरौती वसूलने वाले हाईटेक किडनैपर के पीछे दो सूबों की पुलिस

पेटीएम के जरिए फिरौती वसूलने वाले हाईटेक किडनैपर के पीछे दो सूबों की पुलिस है. किडनैपर्स के चंगुल से छूटा हरीश बदमाशों के बारे में तमाम जानकारियां दे चुका है. इसके बावजूद यूपी पुलिस और मध्यप्रदेश पुलिस के हाथ खाली हैं. वहीं, हरीश का कहना है कि इसे जिस गांव में रखा गया था, वहां इसके जैसे कई और लोगों को बंधक बनाकर रखा गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget