एक्सप्लोरर

हड़ताल का छठा दिन, गुंडागर्दी पर उतरे हड़ताली कैब ड्राइवर

नई दिल्ली: एनसीआर में ऐप से चलने वाली टैक्सी सर्विस की हड़ताल का आज छठा दिन है. ऐप ना चलने से तो लोगों को दिक्कत हो ही रही थी. अब हड़ताली कैब चालकों ने हड़ताल में शामिल ना होने वाली कैब को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. पिछले दो तीन दिन से दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं.

गाजियाबाद में गाड़ी में लगाई आग कल रात गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक ऊबर कैब सवारियों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में आधा दर्जन हड़ताली कैब चालकों ने इस किराए की टैक्सी को रोक लिया और तोड़फोड़ करने के बाद इसमें आग लगा दी. गनीमत ये रही कि कैब से सवारियां और ड्राइवर समय रहते उतर गए नहीं तो जान का भी नुकसान हो सकता था.

दो दिन पहले भी हो चुका है ऐसा दो दिन पहले भी वैशाली मेट्रो स्टेशन पर सवारी ले जा रही कई ऐप आधारित टैक्सियों को रोककर हड़ताली कैब ड्राइवरों ने तोड़फोड़ और मारपीट की थी. इस बारे में अदालत भी कह चुकी है कि हड़ताली कैब ड्राइवर किसी चल रही कैब को नहीं रोकें. लेकिन यूपी में कानून और व्यवस्था का डर तो मानो खत्म ही हो गया है. इसी का नतीजा है कि कैब ड्राइवर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं.

कानून का डर किसे है? लोग खौफ में है और पुलिस खानापूरी के सिवा कुछ नहीं कर रही. कैब ड्राइवरों का कहना है कि उन्हें कंपनियां वो रेट नहीं दे रही हैं जो उन्हें मिलना चाहिए. इस सब के बीच बड़ा सवाल है कि अगर किसी बात को लेकर विवाद है तो हड़ताली ड्राइवर उसे बातचीत से सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं. कानून को हाथ में लेना मारपीट करना और कार को आग लगा देना किसी भी लिहाज से सही नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'

'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग

Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट

Embed widget