एक्सप्लोरर

मुंबई से मिटा दाउद का नामोनिशान, 9 करोड़ में नीलाम हुई तीन संपत्तियां

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी नीलाम होने वाली है. चर्चगेट इलाके के इंडियन मर्चेंट चैंबर में आज ये नीलामी होगी.

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मुंबई स्थित तीन प्रॉपर्टीज़ कुल 9 करोड़ रुपये में नीलाम हो गई है. इन संपत्तियों को बुरबानी ट्रस्ट ने खरीदा है. चर्चगेट इलाके के इंडियन मर्चेंट चैंबर में आज ये नीलामी हुई.

दाऊद इब्राहिम के घर, होटल और गेस्ट हाउस की नीलामी हुई है. सुप्रीम कोर्ट के वकील भूपेंद्र भारद्वाज ने अफ़रोज़ होटल और औरंगाबाद की एक संपत्ति के लिए बोली लगाई पर खरीद नहीं पाए. कुल चार से पांच लोगों ने नीलामी में बोली लगाई.

दाऊद की संपत्तियां जिनकी नीलामी होनी है- कुल तीन संपत्तियां नीलाम हुई हैं और कुल नीलामी की करम करीब 9 करोड़ है. संपत्ति-1: डामबरवाला बिल्डिंग - पाकमोडिया स्ट्रीट, मुंबई नीलामी की शुरुआती कीमत- 1 करोड़ 55 लाख 76 हजार नीलामी में बीकी- अभी कीमत का पता नहीं चला है संपत्ति-2: होटेल रौनक अफरोज- पाकमोडिया स्ट्रीट, मुंबई नीलामी की शुरुआती कीमत- 1 करोड़ 18 लाख 63 हजार नीलामी में बीकी-  4 करोड़ 52 लाख 53 हजार संपत्ति-3: शबनम गेस्ट हाउस- पाकमोडिया स्ट्रीट, मुंबई नीलामी की शुरुआती कीमत- 1 करोड़ 21 लाख 43 हजार नीलामी में बीकी- अभी कीमत का पता नहीं चला है

आपको बता दें कि दाऊद की प्रॉपर्टी की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए 12 लोगों ने जानकारी मांगी थी.

सरकार को उम्मीद थी कि इस बार दाऊद की प्रॉपर्टी हर हाल में नीलाम हो जाएगी और ऐसा हुआ.

खास बात ये है कि नीलामी से पहले हिन्दू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कहा था कि वो कि दाऊद के होटल अफरोज़ को खरीदकर वहां निशुल्क शौचालय बनाएंगे.

File-Photo File-Photo

नीलामी के लिए राज्य सरकार के रेवेन्यू विभाग ने अखबारों में इश्तेहार भी दिया था. साल 2015 में भी दाउद की संपत्ति की नीलामी हुई थी. पत्रकार बालाकृष्णा ने दाऊद के रौनक अफ़रोज़ होटल नीलामी में खरीदा था पर 30 लाख की जमाराशि के बाद वो बाकी के 4 करोड़ नहीं दे पाए इसलिए होटल की नीलामी फिर से होगी.

पिछली नीलामी में दाउद की हरे रंग की कार को स्वामी चक्रपाणी ने 32 हजार में खरीदा था और गजियाबाद में आतंक का प्रतीक बताकर आग के हवाले कर दिया था. बोली लगाने वालों को अंडरवर्ल्ड की धमकी का भी सामना करना पड़ा है. ऐसे पर कितने इच्छुक ख़रीददार सामने आते है यह देखना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?
क्या दिल्ली में कल लॉकडाउन लग जाएगा?
प्रदर्शन से पहले ही CJP कार्यकर्ताओं पर एक्शन शुरू
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget