एक्सप्लोरर

सावधान ! घर-घर में 'हत्यारे', आराम की ये चीजें बन सकती हैं जानलेवा अगर...

नई दिल्ली : राजधानी के रोहिणी इलाके में तीन साल के जुड़वा बच्चे एक ही साथ मौत के मुंह में समा गए. उनका काल भी वो मशीन बनी जिसे आराम के लिए परिवार के लोगों ने लगाया था. पुलिस भी इस मामले में कोई जांच आगे नहीं बढ़ा रही है क्योंकि मामला पूरी तरह से साफ है. लेकिन, इस घटना ने एकबार फिर मशीनों को 'हत्यारा' साबित कर दिया है.

यह भी पढ़ें : वॉशिंग मशीन बनी 3 साल के जुड़वा बच्चों की मौत की वजह

इसके साथ ही एक बार फिर यह बात सामने आ गई है कि आराम के लिए बनाई गई चीजों के इस्तेमाल में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. घरों के अंदर तारों का जाल बिछा हुआ है और लगभग दिनचर्या के हर काम में मशीनों का दखल हो चुका है. ऐसे में प्रशासन की ओर से भी यही अपील रहती है कि ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल काफी सावधानी से होना चाहिए.

वाशिंग मशीन :

इसे बच्चों के सामने चलाना काफी खतरनाक होता है. इसमें पानी देख कर अगर कोई बच्चा चला गया तो वह बुरी तरह घायल हो सकता है या जान भी जा सकती है. रोहिणी का मामला इसका ताजा उदाहरण है.

टेबल फैन :

गर्मी के आते ही राहत के लिए टेबल या स्टैंड पंखों का इस्तेमाल बढ़ जाता है. लोग इसे आराम से एक जगह से दूसरे जगह पर ले जाते हैं. ऐसे में किसी बच्चे पर यह गिर सकता है या फिर ऊंगली आदि डालने का खतरा होता है.

यह भी पढ़ें : 'बम' बना बाथरूम में लगा 'गीजर', जान बची पर मकान में पड़ गई दरारें

ब्लोअर/हीटर :

ठंड से बचने के लिए लोग इसे काफी नजदीक लगाते हैं. बिस्तर के करीब रहने की बजह से बच्चा इस पर गिर सकता है. इसके साथ ही इसकी रॉड यह हीटर की चपेट में आने के साथ ही करंट लगने का खतरा भी काफी होता है.

गीजर :

कुछ दिनों पहले की खबर आई थी कि सास-बहू गीजर का शिकार हो गए. तीन दिन का बच्चा इसमें अनाथ हो गया था. गीजर फटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसका विस्फोट भी काफी भयानक होता है.

पॉवर स्विच/प्लग :

ज्यादा पावर की मशीनों को करंट भी ज्यादा चाहिए होता है. ऐसे में घरों में पावर स्विच का चलन आम है. इसके छेद भी बड़े होते हैं, जिससे काफी खतरा होता है कि कोई बच्चा इसमें हाथ डाल दे और हाई वोल्टेज का शिकार हो जाए.

हेयर ड्रायर :

अमूमन लोग इसका इस्तेमाल ड्रेसिंग टेबल पर ही करते हैं. ऐसे में किसी बच्चे के हाथ में यह लग गई तो उसके लिए खतरनाक साबित हो सकती है. हेयर ड्रायर से भी दुर्घटनाओं के कई उदाहरण देखने को मिले हैं.

यह भी पढ़ें : यूपी : गीजर ने ले ली जान, तीन दिन की बच्ची के सिर से उठा मां का साया

आयरन :

यह भी एक ऐसा उपकरण है जिसमें हाई वोल्टेड का करंट होता है. और साथ में ही यह बिस्तर आदि पर ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाता है. बच्चे इसकी जद में आसानी से आ सकते हैं.

इन सभी के अलावा भी लापरवाही की स्थिति में खतरनाक साबित होने वाले कई अन्य उपकरण भी हैं. इसमें माइक्रो वेव, एलपीजी गैस और अन्य शामिल हैं. ऐसे में इनका इस्तेमाल बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत होती है.

रखें यह सावधानी :

- बिजली के तारों को बाहर कम रखें, अच्छे दर्जे के तार इस्तेमाल करें - स्विच आदि बच्चों की पहुंच से दूर रखें और जितना हो सके ऊपर की ओर लगाएं - किचन आदि में बच्चों को प्रवेश पर करीब से नजर रखें और उपकरणों को जरूरत न होने पर बंद रखें - उपकरणों को ऐसे स्थानों पर बिल्कुल न रखें जहां बच्चे आसानी से पहुंच सकते हों - बच्चों के सामने अगर संभव हो तो उपकरणों के इस्तेमाल से बचें - उपकरणों का स्थान बार-बार न बदलें और तारों आदि को निकाल कर रखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget