एक्सप्लोरर

'Boys Locker Room' मामले में हो सकती है और गिरफ्तारियां, साइबर सेल ने की 27 लोगों की पहचान

'बॉयज लॉकर रूम' ग्रुप के मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.साइबर सेल 27 लोगों की पहचान कर चुकी है.

नई दिल्ली: इंस्टाग्राम पर बने 'बॉयज लॉकर रूम' नाम के ग्रुप के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ग्रुप के जिस एडमिन को गिरफ्तार किया है वो नोएडा के नामी स्कूल का छात्र है. साइबर सेल के सूत्रों के मुताबिक आरोपी छात्र ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर इस ग्रुप की शुरुआत थी. साइबर सेल की टीम ने उसे नोएडा से गिरफ्तार किया है. साइबर सेल के सूत्रों की माने तो ग्रुप के 27 लोगों की पहचान हो चुकी है और 12 लोगों के मोबाइल जब्त किए गए है. इन सभी के मोबाइल की जांच की जा रही है. सूत्रों का ये भी कहना है कि इस ग्रुप में दिल्ली के तो छात्र थे ही, इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद के भी छात्र शामिल थे. साइबर सेल ने इंस्टाग्राम से इस ग्रुप की पूरी डिटेल्स मांगी है क्योंकि ग्रुप की चैट वायरल होने के बाद ग्रुप को डिलीट कर दिया गया था. इस मामले में पुलिस एक नाबालिग छात्र को पहले ही पकड़ चुकी है. मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मामला सामने के बाद छात्रों ने अपने अपने मोबाइल से ग्रुप डिलीट कर दिया. पुलिस अब मोबाइल की जांच कर रही है और तकनीक की मदद से डिलीट किए गए ग्रुप की जानकारी हासिल करने में लगी है. क्या था मामला दरअसल 'बॉयज लॉकर रूम' नाम से दिल्ली के कुछ छात्रों ने इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप बनाया था. ये ग्रुप पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर एक्टिव था. इसमें दिल्ली के नामी स्कूल के छात्र थे. जोकि 11वीं और 12वीं के बताए जा रहे है. ये छात्र 'बॉयज लॉकर रूम' नाम के इस ग्रुप में लड़कियों की फोटो डाल कर उस पर गंदी टिप्पणी कर रहे थे. फिलहाल दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की टीम इस मामले की जांच कर रही है. साइबर सेल के सूत्रों का कहना है कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती है. ये भी पढ़ें- देश में कोरोना मरीजों की संख्या 53 हजार के करीब पहुंची, अबतक 1783 लोगों की मौत | राज्यवार आंकड़े PM मोदी ने कहा- सामूहिक प्रयासों से मौजूदा विपदा हटेगी, बुद्ध का दर्शन दुनिया को दिशा देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget