एक्सप्लोरर

199 जिलेटिन की छड़ों, 100 डेटोनेटर के साथ दो गिरफ्तार

ठाणे के कल्याण इलाके में दो लोगों को 199 जिलेटिन की छड़ों और 100 डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार किया गया है. ठाणे अपराध शाखा की कल्याण इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक संजू जॉन ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर अशोक तम्हाने (28) और समीर धुले (24) को कल मंपदा के पास तलोजा मार्ग से गिरफ्तार किया गया.

ठाणे: ठाणे के कल्याण इलाके में दो लोगों को 199 जिलेटिन की छड़ों और 100 डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार किया गया है. ठाणे अपराध शाखा की कल्याण इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक संजू जॉन ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर अशोक तम्हाने (28) और समीर धुले (24) को कल मंपदा के पास तलोजा मार्ग से गिरफ्तार किया गया.

जॉन ने कहा, ‘‘वे दोनों कल सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक बैग के साथ स्कूटर से यहां पहुंचे थे. पुलिस का एक दल, एक स्निफर डॉग के साथ वहां मौजूद था, जहां उन्होंने उसे रोक उसके पास से 199 जिलेटिन की छड़ें और 100 डेटोनेटर बरामद किए.’’

अधिकारी ने बताया कि बरामद किए सामान पर पुणे की एक कंपनी का निशान है. अधिकारियों ने बताया कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल नहर निर्माण, भूमि को समतल करने, खनन उत्खनन और चट्टाने तोड़ने के लिए किया जाता है.

उन्होंने कहा, ‘‘भादंवि की धारा 286 और भारतीय विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मंपदा थाने में मामला दर्ज किया गया है.’’

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget