एक्सप्लोरर

यूपी: टिकट रैकट का सरगना गिरफ्तार, टेरर फंडिंग के लिए कमाता था करोड़ों

टिकट रैकट का सरगना हामिद अशरफ यूपी के बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है. आरोपी गोंडा में हुए बम धमाकों में वॉन्टेड रहा है. इस गैंग का पहला टारगेट कैश कमाकर टैरर फंडिंग करना होता था.

नई दिल्ली: दिल्ली में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने टिकट रैकेट का पर्दाफाश करते हुए कथित 'सॉफ्टवेयर डेवलपर' को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद इस रैकेट के सरगना हामिद अशरफ के तार बस्ती जिले से जुड़े होने की बात सामने आई. इस रैकेट का नेटवर्क पाकिस्तान, बांग्लादेश और दुबई तक बताया जा रहा है. यह गिरोह टिकटों की धांधली कर हर महीने करोड़ों कमाता था और आतंकी फंडिंग में इस्तेमाल करता था.

गोंडा बम धमाके में रह चुका है वॉन्टेड

आरपीएफ ने यूपी के बस्ती जिले के रहने वाले हामिद अशरफ की पहचान रैकेट के मुखिया के तौर पर की है. अशरफ बीते साल पड़ोस के ही जिले गोंडा में हुए बम धमाकों में वॉन्टेड रहा है. गिरफ्तारी के डर से वह नेपाल के रास्ते दुबई चला गया था. हामिद 28 अप्रैल 2016 में जिले में आईआरसीटीसी हैक कर टिकट बनाने के मामले गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद वो जमानत पर बाहर आया था. जनपद के कप्तानगंज का निवासी आसिफ को दिल्ली आरपीएफ ने खुलासे में इस पूरे गिरोह का सरगना बताया है.

आरपीएफ महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि, झारखंड के रहने वाले गुलाम मुस्तफा को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ ने मुस्तफा समेत 27 लोगों को अरेस्ट किया है, अब मामले की जांच से आईबी और एनआईए भी जुड़ गए हैं. यह रैकेट महज 1.48 मिनट में 3 टिकट बुक कर लिया करता था. ये खेल सैकड़ों आईडी के जरिए किया जाता था. जिससे अंदाजा लगया जा सकता है कि यह रैकेट मिनटों में ही हजारों टिकटों पर हाथ साफ कर लेता था.

पैसे कमाकर टैरर फंडिंग करना था लक्ष्य

आमतौर पर एक टिकट को मैन्युअली बुक करने में 2.55 मिनट तक का वक्त लगता है. यह गैंग इस घोटाले के जरिए हर महीने 10 से 15 करोड़ रुपये तक समेट रहा था, इस गैंग का पहला टारगेट कैश कमाना होता था. आरोप है कि कैश कमाने के बाद ये लोग इस रकम से टेरर फंडिंग करते थे. आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार ने खुलासे में बताया था कि पूछताछ में यह पता चलता है कि यूपी के बस्ती जिले का रहने वाला हामिद अशरफ इस रैकेट का मुखिया है. जो दुबई से इस गिरोह का संचालन कर रहा है. अशरफ गोंडा में हुए बम धमाकों में वॉन्टेड रहा है.

वहीं बस्ती के एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि अशरफ की 28 अप्रैल 2016 में गिरफ्तारी हुई थी. दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में सीआरपीसी कि कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है. इनको जेल भेजा गया था, अब ये जमानत पर बाहर है. एसपी ने बताया कि फिलहाल तलाश चल रही है. पुलिस की टीमें लगी हुई हैं. गोंडा बम बिस्फोट में इसका नाम सामने है. उन्होंने कहा कि अशरफ के नाम का बस्ती से कोई पासपोर्ट जारी नही हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget