एक्सप्लोरर

विदेश में किया देश का नाम खराब, भारतीय महिला ने मेड को टार्चर कर मार डाला

एक 40 साल की भारतीय महिला ने अपनी मेड को इतना टार्चर किया कि उसकी जान चली गई. घटना सिंगापुर की है और महिला को इस कांड के लिए दोषी पाया गया है

नई दिल्ली: एक 40 साल की भारतीय महिला ने अपनी मेड को इतना टार्चर किया कि उसकी जान चली गई. घटना सिंगापुर की है और महिला को इस कांड के लिए दोषी पाया गया है. स्थानीय पैरवीकारों का कहना है कि इस घटना में महिला ने अमानवीय हरकतें कीं. इससे 24 साल की म्यामांर मूल की महिला की जान चली गई.

बताया गया है कि उसे भूखे रखा गया, गालियां दी गईं, शारीरिक यातनाएं दी गईं और यह सब इतना हुआ कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. आरोपी भारतीय महिला का नाम गायत्री बताया गया है. न्यूज एशिया चैनल की रिपोर्ट के अनुसार महिला अपनी मेड को मारती थी और खाना भी नहीं देती थी. यातनाओं की वजह से उसका वजन 24 किलो मात्र रह गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसकी मौत की वजह ब्रेन इंजरी बनी जो गले पर वार के कारण हुई थी. उसे खाना नहीं दिया जा रहा था और जंगले के ग्रिल से बांध कर रखा गया था. इस मामले में गायत्री को उम्र कैद की सजा मिल सकती है. उसे 28 अपराधों में दोषी पाया गया है. इसमें कई संगीन मामले भी हैं. इसके साथ ही 87 अन्य आरोपों को लेकर भी चर्चा की जा रही है.

बताया जा रहा है कि मई, 2015 में मेड गायत्री के घर पर काम करने के लिए आई थी. उसे अपने तीन साल के बच्चे को पालने के लिए इस नौकरी की जरूरत थी. वह एक अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी. पुलिस ने गायत्री के घर से सीसीटीवी फूटेज भी मिला है. इस घटना के बाद से भारतीय समाज के लोग भी भर्त्सना कर रहे हैं.

मेड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी 31 चोट के नए निशान मिले हैं जबकि 47 पुराने घावों का पता चला है. वकीलों ने इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है.

यह भी पढ़ें: 

जाली FB अकाउंट से गिरोह फैलाता था 'हुस्न का जाल', 175 अकाउंट हुए सील

इन 10 मामलों में गैंगस्टर रवि पुजारी को मुंबई पुलिस ने अपनी कस्टडी में ली

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget