एक्सप्लोरर

उधार मिठाई नहीं देने पर दुकानदार की गोली मार कर हत्या

घटना जहानाबाद जिले के हुलासगंज बाजार की है. पुलिस का कहना है कि घटना को पुराने हिस्ट्रीशीटर धीरज कुमार और उसके साथियों ने मिलकर अंजाम दिया है.

जहानाबाद: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है. मंगलवार को उधार मिठाई नहीं देने पर दुकानदार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई. जिसके बाद आरोपी फरार हो गए. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घटना जहानाबाद जिले के हुलासगंज बाजार की है. हुलासगंज- इस्लामपुर रोड पर एक मिष्ठान भंडार के मालिक और सुलतानपुर निवसी रजनीकांत पांडेय उर्फ पवन पांडेय की हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि घटना को पुराने हिस्ट्रीशीटर धीरज कुमार और उसके साथियों ने मिलकर अंजाम दिया है. दरअसल दुकान के मालिक रजनीकांत पांडे दुकान पर मौजूद नहीं थे. इसी दौरन धीरज कुमार के साथी रजनीकांत पांडे की दुकान पर पहुंचे और वहां पर उधार पर मिठाई मांगने लगे. जिसके बाद दुकान के स्टाफ ने मिठाई देने से इनकार कर दिया. मना करने पर धीरज के साथियों ने दुकान के स्टाफ से हाथापाई की.

दुकान के स्टाफ ने फोन करके रंजनीकांत पांडे को दुकान पर बुलाया. जिसके बाद वह दुकान पर पहुंचे. इसके बाद धीरज कुमार और उसके साथी भी मोटरसाइकल पर दुकान पहुंचे.उनको देखकर रजनीकांत पांडे उनके पास जाकर बोले कि क्यों झगड़ा करते हो. इस पर धीरज कुमार उनको भी गालियां देने लगा. जब रजनीकांड पांडे अपनी मोटरसाइकल से उनके साथ आगे बढ़कर उत्तिमपुर मोड़ पर पहुंचे तो धीरज और उसके साथियों ने उनको रोक लिया और उनके साथ मारपीट की. जब इतने में धीरज कुमार और उसके साथियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने रजनीकांत पांडे के पेट और सीने में गोली मार दी और फरार हो गए.

इलाके के लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि धीरज कुमार और उसके साथी बहुत पहले से हुलासगंज में शराब की स्मगलिंग, अवैध बंदूकों का धंधा और अवैध बालू खनन का धंधा भी करते थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उधर मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें-

दोस्तो संग मिलकर शख्स ने किया पत्नी का गैंगरेप, दरोगा ने दिया शर्मनाक बयान

3 साल से नहीं सुनी गई दाऊद की आवाज, जानें इंटरसेप्ट की गई आखिरी कॉल में क्या बोला था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget