एक्सप्लोरर

पति की हत्या कर शव घर के पीछे ही दफना दिया, 'दोस्त' संग मिल दूसरी बीवी की करतूत

एक महिला ने पहले अपने पति की हत्या की और फिर दोस्त के साथ मिलकर उसे घर के पीछे ही दफना दिया. यह वारदात दूसरी बीवी ने अंजाम दिया

हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पहले अपने पति की हत्या की और फिर दोस्त के साथ मिलकर उसे घर के पीछे ही दफना दिया. यह वारदात दूसरी बीवी ने अंजाम दिया जबकि पहली बीवी को मृतक ने तलाक दे दिया था.

पुलिस के अनुसार यह मामला तब प्रकाश में आया जब मृतक के भाई ने बताया कि पिछले 6 फरवरी से उनके भाई की कोई सूचना नही है. इसके लिए उन्होंने पुलिस को सूचना दी. जबकि पत्नी घर पर ताला लगाकर अपने मायके चली गई थी. पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो शक गहराया और फिर पूरा मामला सामने आ गया.

मृतक की पहचान गगन अग्रवाल के रूप में हुई है जबकि आरोपी पत्नी का नाम नौशीन बेगम है. यह दोनों ही लोगों की दूसरी शादी थी. गगन ने करीब दो साल पहले अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था और फिर नौशीन से शादी की थी. पुलिस और परिजनों दोनों के लिए यह चौंकाने वाला मामला था.

पूछताछ के दौरान नौशीन ने बताया था कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर गगन की हत्या कर दी थी इसके बाद दोनों ने घर के पीछे ही गड्ढा खोदकर उन्हें गाड़ दिया. पुलिस का कहना है कि गगन की हत्या उसने इसलिए की क्योंकि वह उसकी बेटी को परेशान करता था. पुलिस मौके पर आरोपी पत्नी को लेकर गई.

वहां से पुलिस कंकाल और हत्या से संबंधित अन्य कई सबूत इकट्ठा किए. हालांकि, इस मामले में दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. कई टीमें उसके पीछे लगी हुई हैं. इधर आरोपी महिला से भी पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 

ड्रिंक एंड ड्राइव ने ले ली एक जान, पुणे में निजी कंपनी के VP की टक्कर से मौत

10 सालों से पहचान छिपा कर होटल चला रहा था शातिर अपराधी, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget