एक्सप्लोरर

'हवस' की आग में झुलस रही दिल्ली, 72 घंटों में 10 रेप की वारदातों से दहली राजधानी

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो ये सवाल पूछने पर मजबूर कर रही हैं क्या महिलाएं कहीं सुरक्षित हैं ? दिल्ली में पिछले 72 घंटों में महिलाओँ के यौन उत्पीड़न के 10 मामले सामने आए हैं. वहीं गुरुग्राम में मां-बेटी के साथ रेप किया गया है. यूपी में भी हालात बुरे हैं. उन्नाव में चलती कार में तीन युवकों ने 42 साल की महिला से गैंगरेप किया.

देश की राजधानी दिल्ली अब रैप कैपिटल बनती जा रही है

देश की राजधानी दिल्ली अब रैप कैपिटल बनती जा रही है. पिछले 72 घंटो में दिल्ली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के करीब 10 मामले सामने आए हैं. जिसमें ज्यादातर मामलों में बच्चियों और युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाया गया है. साथ ही ज्यादातर रेप की इन घिनौनी वारदातों में आरोपी पीड़िताओं के जानकार हैं. ताजा 2 मामले बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके का है.

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम फिर शर्मसार : MMS बनाकर 25 दिनों तक किया मां-बेटी से दुष्कर्म

चारों भाइयों को गिरफ्तार कर मामलों की जांच शुरू

जहां एक घटना में दो भाइयों ने अपनी मामा की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. वहीं दूसरी गैंग रेप की घटना में 4 सगे भाइयों पर एक युवती से गैंगरेप करने का आरोप है. फिलहाल पुलिस ने दोनों ही वारदातों में मामला दर्ज कर लिया है. युवती के मामले में चारों भाइयों को गिरफ्तार कर मामलों की जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली के हर कोने में रेप की वारदातें

दिल्ली का शायद ही कोई ऐसा कोना बचा हो जहां इन चंद दिनों में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले न दर्ज हुए हों. बाहरी जिले के सुल्तानपुरी इलाके में 24 घंटे से भी कम समय मे एक नाबालिग समेत 1 युवती के साथ गैंगरेप के 2 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं.

यह भी पढ़ें : लड़की ने 'रिश्ते' से मना किया तो हैवान बने 'मनचले', रूह कंपा देने वाली 10 वारदातें

भाई बहन के पवित्र रिश्ते को ही तार तार कर दिया

बलात्कार की पहली घटना ने भाई बहन के पवित्र रिश्ते को ही तार तार कर दिया. दो सगे भाइयों ने अपनी ही सगी नाबालिग ममेरी बहन को उस वक़्त अपना शिकार बनाया जब वो घर मे अपनी छोटी बहन के साथ अकेली थी. आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. पीड़ित नाबालिग ने बताया कि वो मुरादाबाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. वे अपने परिवार के साथ अपने नाना के घर शादी में आये हुए थे.

बुआ के बेटे भारत और गुंजन अपनी बाइक से घर आये

शादी होने के बाद सभी रिश्तेदार वापस चले गए. लेकिन, स्कूल की छूट्टी होने के चलते वह अपने घर नहीं गए. इसी दौरान बीती 6 तारीख को पीड़िता के मौसा की तबियत अचानक खराब हो गई. जिसके चलते सभी रिश्तेदार ओर परिवार के लोग अस्पताल चले गए और दोनो बहनें घर में अकेले थीं. देर रात को तिमारपुर इलाके में रहने वाली पीड़िता की बुआ के बेटे भारत और गुंजन अपनी बाइक से घर आये ओर गेट बजाया. जिसके बाद पीड़िता ने गेट खोल दिया.

यह भी पढ़ें : मुंबई सेक्स रैकेट : मां ने ही घसीटा 16 साल की बेटी को देह व्यापार में, बॉलीवुड डायरेक्टर की बेटी भी शामिल 

दोनों भाईयों को खाना खिलाया ओर सोने के लिए चली गई

गेट खुलने के बाद पीड़िता ने दोनों भाईयों को खाना खिलाया ओर सोने के लिए चली गई. देर रात को दोनों आरोपी उठे और पीड़िता की छोटी बहन के सर पर बंदूक रख कर बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद मौके से फरार हो गए. पीड़िता ने कहा कि 'मेरे भाइयों ने मेरे साथ गलत काम किया. उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. ताकि कोई भाई ऐसा न करे.'

घटना के 2 दिन बाद पीड़िता की तबियत खराब हो गई

घटना के 2 दिन बाद पीड़िता की तबियत खराब हो गई. जिसके बाद मामले का परिजनों को पता चला. फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मंगोल पूरी के संजय गांधी में पीड़ित नाबालिग का मेडिकल कराया जहां रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. रेप की ये वारदात के बाद पीड़ित परिवार बहुत परेशान है और उन्हें से यकीन नहीं हो रहा के उनके अपने सगे रिश्तेदार ऐसी घिनौनी हरकत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम मर्डर-गैंगरेप : मासूम की हत्या कर मां से रेप करने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

25 वर्षीय युवती जो कि एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती है

वहीं गैंगरेप की दूसरी बड़ी घटना भी सुल्तानपुरी इलाके की है. जहां एक 25 वर्षीय युवती जो कि एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती है, ने वहीं के रहने वाले सगे 4 भाइयों पर गैंगरेप का आरोप लगाया. आपको बताते चलें कि पीड़िता ने ऑफ कैमरा बताया कि अब से कुछ समय पहले वो सुल्तानपुरी में ही आरोपियों के मकान में बतौर किराएदार रहती थी जहां इन 4 भाइयों ने उसके साथ रेप किया.

सबसे छोटे भाई ने उससे शादी कर अपनाने का वादा किया

लेकिन, आरोपियों में सबसे छोटे भाई ने उससे शादी कर अपनाने का वादा किया. आरोपी परिवार ने भी दोनों की शादी करवाने की बात को रजामंदी दे दी. जिसके चलते उस समय पीड़ित मान गयी. पर अब जब अपना मकान खाली करवाने के बाद आरोपी परिवार अपनी बात से मुकर गया तो युवती ने पुलिस में शिकायत कर दी. जिसके बाद पीड़ित के बयान के बाद पुलिस ने भी गैंगरेप का मामला दर्ज कर चारों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. चारो आरोपियों में से 2 भाई शादीशुदा हैं.

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम : पांच घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म झेलने के बाद मासूम का शव लेकर मेट्रो में गई पीड़िता

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है

बरहाल दोनों ही मामलों में पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं और नाबालिग के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. सरगर्मी से फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई. लेकिन, पिछले चंद दिनों में रेप की करीब दर्जन भर वारदातों ने दिल्ली को दहला कर रख दिया है. साफ कर दिया है कि भले ही पुलिस और प्रशासन राजधानी में महिलाएं की सुरक्षा के लाख दावे करे पर दिल्ली में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget