एक्सप्लोरर

पुणे : बेकरी की दुकान में लगी आग, 'ताले' में बंद छह मजदूर जलकर मरे

मुंबई : महाराष्ट्र के पुणे में कोंढवा इलाके में बेकरी की एक दुकान में आज तड़के आग लग गई. इस घटना में कम से कम छह लोगों के मारे जाने की सूचना है. पीड़ित उत्तर प्रदेश के निवासी थे जो बेकरी के अंदर अटारी में सोते थे. ‘बेक्स एंड केक्स’ नामक बेकरी के तीन साझेदार हैं.

सुबह करीब चार बजकर 45 मिनट पर घटना की जानकारी मिली

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमें सुबह करीब चार बजकर 45 मिनट पर घटना की जानकारी मिली. इसके तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजीं गई. हम जब घटनास्थल पर पहुंचे तो हमने दुकान के उस शटर से धुआं निकलता देखा, जो बाहर से बंद था.’

पुणे : बेकरी की दुकान में लगी आग, 'ताले' में बंद छह मजदूर जलकर मरे

नोटबंदी : काले धन का 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', दुबई और हांगकांग तक लोढा का जाल

बेकरी मालिक ने बेकरी का बाहर से ताला रखा था, लोग अंदर सो रहे थे

बचावकर्मियों का कहना है कि बेकरी मालिक ने बेकरी का बाहर से ताला रखा था. जिससे मजदूर अंदर फंसे रहे और बचावकार्य गंभीर रूप से बाधित हुआ. पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है कि आखिर जब लोग अंदर सो रहे थे तो बाहर से ताला क्यों लगाया गया था.

दमकल कर्मियों ने पीड़ितों तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत की

इसबीच दमकल अधिकारी ने कहा, ‘हमने शटर खोला तो पाया कि अंदर भयंकर आग लगी है और साथ ही बेकरी में काम करने वाले कर्मचारियों के अटारी में फंस जाने की जानकारी मिली. दमकल विभाग के कर्मियों ने पीड़ितों तक पहुंचने के लिए सांस लेने के उपकरण पहने और एक सीढ़ी पर चढ़ कर वहां पहुंचे.

पुणे : बेकरी की दुकान में लगी आग, 'ताले' में बंद छह मजदूर जलकर मरे

नोटबंदी : बैंकों में जमा हुए 4 लाख करोड़ रुपयों पर नजर, संदिग्ध खातों की होगी जांच

जनरल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया

उन्होंने कहा, ‘वहां छह कर्मचारी थे जो बेसुध पाए गए. पीड़ितों को ससून जनरल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.’ मतृकों की पहचान इरशाद अंसारी, जुनैद अंसारी, शानू अंसारी, जाकिर अंसारी, फहीम अंसारी और जिशान अंसारी के तौर पर हुई है.

छह कर्मचारी अंदर फंस गए और दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई

दमकल अधिकारी ने कहा, ‘शटर के बाहर से बंद होने के कारण सभी छह कर्मचारी अंदर फंस गए और दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई.’ प्रथम दृष्टया संदेह है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी. कोंढवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.’

दिल्ली मेट्रो : पटरियों पर 'टहलते' पकड़े गए 400 से अधिक यात्री, 'खुदकुशी' वाले भी दर्जनों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
Embed widget