एक्सप्लोरर

सिक्किम से लड़की को नौकरी का झांसा देकर लाए और कराने लगे देह व्यापार

पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों को यहां लाता था और उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था.

नोएडा: पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों को यहां लाता था और उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक महिला अभी भी फरार है. पुलिस का कहना है कि जिस नाबालिग लड़की को बरामद किया गया है उसे सुरक्षा के साथ उसके घर तक पहुंचाया जाएगा.

रविवार की रात सदरपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की सड़क पर भागी जा रही है. वह किसी से पीछे छुड़ाने का प्रयास कर रही थी. ऐसे में उसके लिए मसीहा बन कर आई यूपी पुलिस. पुलिस को जब उसकी कहानी पता चली तो वो भी सकते में आ गई.

लड़की ने बताया कि उसे 8 दिन पहले नौकरी का झांसा देकर एक महिला के द्वारा पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम से लाया गया था. इसके बाद उस पर देह व्यापार का दवाब बनाया जाने लगा. रविवार की रात आरोपी उसे किसी को सौंप देने वाले थे. वे उसे गाड़ी में बैठा कर ले गए थे.

25 जनवरी को चलती बस से अगवा हुआ था बच्चा, एनकाउंटर कर पुलिस ने छुड़ाया

तीनों आरोपी युवक जैसे ही ग्राहक से बात करने में व्यस्त हुए तभी किशोरी मौका पाकर इन दरिंदों के चंगुल से भाग निकली. रास्ते में पुलिस मिली जिसे इसने अपनी कहानी सुनाई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

इस गैंग में शामिल एक महिला फरार है जो इस नाबालिग लड़की को सिक्किम से नौकरी का झांसा देकर अपने साथ लाई थी. यहां पर इसने किशोरी को आरोपियों के हवाले कर दिया. इन लोगों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा. ये लोग उसके साथ मारपीट भी करते थे और ग्राहकों के पास भी भेजते थे.

नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते थे और काम सही से करने पर इनाम देने की बात करते थे. नोएडा के एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस गैंग से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget