एक्सप्लोरर

पकड़ा गया बच्चे का किडनैपर, कहा फिल्म 'सिंघम' देख कर आया था अपरहण का आइडिया

पुलिस के मुताबिक आरोपी आसिफ एम टेक कर रहा है और 2015 में यूपीएससी pt परीक्षा भी पास कर रखा है. सरकारी नौकरी पाने के झांसे में उसने कर्ज लिया था लेकिन उसे सरकारी नौकरी नहीं मिली. कर्ज से उबरने के चलते उसने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया.

नई दिल्ली: दिल्ली के थाना भजनपुरा इलाके के सुभाष विहार से अगवा हुए 5 साल के बच्चे को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दादरी से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी आसिफ सैफी ने 5 साल के मासूम का अपहरण कर उसे दादरी लेकर गया और वहां से किसी और के फ़ोन से बच्चे के पिता दानिश को फ़ोन कर 20 लाख की फिरौती की मांग की थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी आसिफ एम टेक कर रहा है और 2015 में यूपीएससी पीटी परीक्षा भी पास कर रखा है. इतना ही नहीं ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट इंजीनिरिंग कॉलेज में पढ़ाया भी करता था. सरकारी नौकरी पाने के झांसे में उसने कर्ज लिया था लेकिन उसे सरकारी नौकरी नहीं मिली. कर्ज से उबरने के चलते उसने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस पूछताछ में आसिफ ने बताया कि सिंघम, तेज और अपहरण जैसी फिल्म देखने के बाद आसिफ को अपरहण का आइडिया आया. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर बच्चे को उसके परिवार के हवाले कर दिया है. बता दें कि बच्चे को खोजने के लिए परिवार वालों ने अमन कमेटी के मेंबर्स के साथ साथ स्थानिय लोगों की मदद भी ली. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए पर बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला. उसके बाद बच्चे के पिता को अपहरणकर्ता का फोन आया और उसने 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की. उस दौरान आरोपी ने बच्चे की बात उसके पिता से भी कराई. जिसके बाद बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हरकत में आई पुलिस ने बच्चे की खोज में कई टीमें तैनात की. पुलिस ने मोबाइल फोन को ट्रेस किया तो पता चला कि अपहरणकर्ता ने एक राहगीर से मोबाइल लेकर बात की जिसका लोकेशन दादरी का था. उसके बाद पुलिस टीम को दादरी में तैनात किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल

दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड

ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'

तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप

वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?

Embed widget