एक्सप्लोरर

प्याज की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि चोरों ने भी प्याज की चोरी करना शुरू कर दिया है!

मामला नारायणगढ़ थाना इलाके के रिछा गांव का है. जहां किसान जितेंद्र धनगर के प्याज से भरे खेत पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. जितेंद्र की माने तो लगभग 6 क्विंटल प्याज चोर ले गए.

मंदसौर: देशभर में बढ़ती प्याज की किमतों से लोगों का बुरा हाल है. चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है. वहीं होटल मालिकों ने भी अब थाली में से प्याज को गायब कर दिया है. इस समय लोगों को प्याज से अनमोल कोई दूसरी चीज नहीं लग रही है. नौबत ये आ गई है कि चोरों ने भी अब प्याज को चुराना शुरू कर दिया है.

मामला नारायणगढ़ थाना इलाके के रिछा गांव का है. जहां किसान जितेंद्र धनगर के प्याज से भरे खेत पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. जितेंद्र की माने तो लगभग 6 क्विंटल प्याज चोर ले गए. जिसकी बाजार में कीमत 30 हजार रुपये के लगभग आंकी जा रही है. जितेंद्र ने बताया कि पिछली बार प्याज की फसल में उसे काफी नुकसान हुआ था, इसलिए इस बार उसने नासिक से अच्छे प्याज के बीज खरीदे थे. उसे नहीं पता था कि उसकी इस बार की प्याज की फसल पर चोरों ने निगाहें गड़ा रखी हैं. जितेंद्र ने नारायणगढ़ थाने में प्याज की चोरी की रिपोर्ट लिखवाई है.

आपको बता दें कि अभी तक मंदसौर जिले में अफीम चोरी के ही मामले सुनने में आते थे लेकिन यह पहला मौका है कि किसी किसान के खेत से प्याज चोरी हुए हैं. मामले को लेकर एडिशनल एसपी मनकामना प्रसाद ने बताया कि नारायणगढ़ थाने में जितेंद्र ने खेत से प्याज चोरी होने की रिपोर्ट लिखवाई है. पुलिस जांच में जुट गई है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पटना में प्याज 90 के पार

वहीं बिहार की राजधानी पटना में प्याज के दाम 90 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं. वहीं लोकसभा प्याज की बढ़ती कीमतों का मुद्दा लगातार उठ रहा है. प्याज पर पॉलिटिक्स चल रही है लेकिन सरकार ने पिछले महीने ही ये कहकर हाथ खड़े कर दिए कि कुदरत के कहर ने ऐसी स्थिति पैदा की है. बताया जा रहा है कि सरकार तुर्की से प्याज मंगा रही है.

ये भी पढ़ें-

Jaaved Jaaferi Birthday: कॉमेडी के अलावा राजनीति से है नाता, जानें- कैसे जुड़ा है राजनाथ सिंह से नाम

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली ने फ्लाइट से शेयर की सेल्फी, दिखे मस्ती के मूड में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र

वीडियोज

Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात
Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात
Siwet Tomar ने Shahzad Poonawalla से Physical Confrontation पर तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'हनुमान चालीसा का पाठ किया, मरने नहीं दे सकता था...', स्मित माछर की पहली प्रतिक्रिया
'हनुमान चालीसा का पाठ किया, मरने नहीं दे सकता था...', स्मित माछर की पहली प्रतिक्रिया
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
Embed widget