एक्सप्लोरर

West Bengal Murder: कंप्यूटर खरीदने के लिए किया दोस्त का अपहरण, रसगुल्ला खिलाकर कर दी हत्या

Nadia Crime News: तीनों आरोपी बच्चों ने दोस्त को किडनैप कर उसकी मां से 3 लाख की फिरौती मांगी. दरअसल ये बच्चे वीडियो गेम खेलने के लिए कंम्प्यूटर खरीदना चाहते थे.

Nadia Murder Case: पश्चिम बंगाल के नदिया से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों ने मिलकर अपने ही एक दोस्त की हत्या कर दी. इन बच्चों ने किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह साजिश कर इस वारदात को अंजाम दिया.

बताया जा रहा है कि तीन छोटे बच्चों ने अपने ही एक दोस्त को किडनैप कर लिया. ये सभी फिरौती की रकम से कंप्यूटर खरीदना चाहते थे. ऐसा आरोप है इन किशोरों ने किडनैप करने के बाद अपने 14 वर्षीय दोस्त को कोल्ड ड्रिंक पिलाई और रसगुल्ला खिलाया, इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

फिरौती के लिए किया किडनैप

इस मामले को लेकर पुलिस ने जो खुलासा किया है, उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. पुलिस के अनुसार आरोपी बच्चे गेम खेलने के लिए कंप्यूटर खरीदना चाहते थे. इस मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने बच्चे का शव बोरे में डालकर कृष्णा नगर शहर के बाहर एक तालाब में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी बच्चे और मृतक एक ही स्कूल में पढ़ते थे.

मारने से पहले खिलाया रसगुल्ला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इन बच्चों ने अपने दोस्त का अपहरण कर उसके घर फोन किया और 3 लाख रुपये की डिमांड की. पुलिस को शक है कि तीनों आरोपियों को लगा होगा कि मृतक बच्चे की मां फिरौती की रकम देने में सक्षम नहीं है.

पुलिस ने बताया कि, आरोपियों को इस बात का भी डर था कि अगर वह किडनैप किए बच्चे को छोड़ देते तो वह पुलिस के पास चला जाएगा. इस वजह से तीनों ने मृतक की आखिरी इच्छा पूछकर उसे रसगुल्ला खिलाया और फिर उसकी हत्या कर दी. मृतक के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. वह कृष्णा नगर के घुरनी में अपने मामा के घर में अपनी मां के साथ रहता था. मृतक की मां के अनुसार उनका बेटा एक दुकान पर गया और फिर वापस नहीं लौटा. उन्होंने पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत भी कराई.

ये भी पढ़ें:  'अगर BJP दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करवा ले तो...', बोलीं ममता बनर्जी, हेलीकॉप्टर बुकिंग को लेकर भी किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget