एक्सप्लोरर

Mumbai Crime News: Twitter पर एक शख्स ने सुसाइड के बारे में डाली ऐसी पोस्ट, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mumbai Crime: अधिकारी को पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वो रेलगाड़ी में गुड़ और चीनी से बनी मिठाई बेचता था. लेकिन कुछ दिन पहले उसे इस व्यवसाय में नुकसान हुआ था और वह कर्ज में डूबा हुआ था.

Mumbai Crime: मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सोशल मीडिया के ट्विटर प्लेटफॉर्म पर एक शख्स ने अपनी जान लेने की योजना के बारे में एक पोस्ट डाली. इसके मद्देनजर मुंबई पुलिस ने कुछ ही घंटों में उस व्यक्ति का पता लगा लिया. पुलिस उसे काउंसलिंग के लिए साइबर विभाग में ले गई.

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि युवक की उम्र करीब 24 साल की है. युवक मुंबई के चेंबूर के पास चूनाभट्टी का रहने वाला है. पुलिस को ये भी पता चला है कि कर्ज में डूबे रहने की वजह से उसने यह कदम उठाया है.

ट्विटर से मिली जानकारी 

पुलिस की अपराध शाखा को शुक्रवार शाम को ट्विटर पर इस व्यक्ति का लंबा संदेश मिला, इसमें कहा गया था कि उसे अपने व्यावसायिक उद्यमों में बहुत घाटे लगे हैं. इसकी वजह से वह अपनी जान लेने की योजना बना रहा है. क्राइम ब्रांच ने मुंबई पुलिस की साइबर टीम को इसके बारे में अलर्ट किया. इसके बाद साइबर टीम ने उस व्यक्ति से जुड़ी सभी जानकारी हासिल की और उससे संपर्क किया.

कर्ज के कारण करने वाला था सुसाइड

पुलिस के मुताबिक उन्होंने युवक को सुबह करीब पांच बजे कर्जत इलाके से उठाया. पूछताछ करने के बाद उसे काउंसलिंग के लिए बीकेसी स्थित अपने साइबर विभाग में भेज दिया गया. अधिकारी ने कहा, 'हमें पता चला कि उस पर करीब तीन लाख रुपये का कर्ज है. इसके कारण वह सुसाइड करने के बारे में सोच रहा था.

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वो रेलगाड़ी में रोजी रोटी के लिए गुड़ और चीनी से बनी मिठाई बेचता था. लेकिन कुछ दिन पहले उसे इस व्यवसाय में नुकसान हुआ था और वह कर्ज में डूबा हुआ था.

ये भी पढ़ें- Rudraksh Mahotsav: भोपाल में 'चमत्कारी रुद्राक्ष' ने ले ली तीन साल के बच्चे की जान, आस्था का दरबार बना 'मृत्युलोक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget