एक्सप्लोरर

एमपी: अवैध रेत ढुलाई में पकड़ा गया मंत्री ललिता यादव के पति का टैक्टर

मध्य प्रदेश के छतरपुर में अवैध रुप से रेत ढोता पकड़ा गया एक ट्रैक्टर राज्य सरकार की महिला बाल विकास राज्यमंत्री ललिता यादव के पति के नाम पर है.

भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अवैध रुप से रेत ढोता पकड़ा गया एक ट्रैक्टर राज्य सरकार की महिला बाल विकास राज्यमंत्री ललिता यादव के पति के नाम पर है, जबकि मंत्री का कहना है कि उनके पति इस ट्रैक्टर को बेच चुके थे. वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों को भी रेत के अवैध खनन से रकम कमाने के टिप्स दे रखे हैं.

पुलिस के अनुसार, महाराजपुर थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम छह ट्रैक्टरों को अवैध रेत ढोते पकड़ा. इन ट्रैक्टरों के कागजात व अन्य जानकारी हासिल करने पर पता चला कि इनके जरिए अवैध रेत परिवहन का कार्य हो रहा था. एक ट्रैक्टर का चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. वहीं दो ऐसे ट्रैक्टर हैं, जिन पर नंबर तक नहीं है.

कथित तौर पर एक ट्रैक्टर के राज्यमंत्री ललिता यादव के दिवंगत पति हरिप्रकाश यादव के नाम पर परिवहन विभाग में पंजीकृत होने की बात सामने आई है. भोपाल में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने इस मामले पर ट्रैक्टर की तस्वीर, परिवहन विभाग में पंजीयन के ब्यौरे के साथ ट्वीट किया है.

यादव ने ट्वीट में लिखा है, "प्रदेश की राज्यमंत्री ललिता यादव का ट्रैक्टर छतरपुर जिले के महाराजपुर थाने में रेत का अवैध खनन मामले में पकड़ाया, लगता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अवैध रेत खनन कर पैसे कमाने के टिप्स अपने मंत्रियों को भी दे दिए हैं."

वहीं राज्यमंत्री ललिता यादव ने शुक्रवार को बताया कि उनके पति ने कब ट्रैक्टर खरीदा और बेचा, इसकी उन्हें पहले जानकारी नहीं थी. पति का निधन हो चुका है, मामला सामने आने पर पता चला कि मार्च, 2015 में ही उन्होंने यह ट्रैक्टर बेच दिया था. इतनी गलती रही कि जिसने ट्रैक्टर खरीदा था, उसने वाहन को परिवहन विभाग में अपने नाम पर दर्ज नहीं कराया. इसमें हमारा तो कोई कसूर नहीं है."

राज्यमंत्री के पति के नाम का ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन में पकड़े जाने से कांग्रेस को प्रदेश सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है. छतरपुर इन दिनों अवैध रेत खनन को लेकर खासा चर्चाओं में है, क्योंकि यहां के सत्ता पक्ष से जुड़े कई नेताओं पर इस कारोबार से जुड़े होने के आरोप लग रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget