एक्सप्लोरर

दिल्ली: साल 2017 में हर रोज पांच से ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज

दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 में बलात्कार के 2049 मामले दर्ज किए गए जबकि साल 2016 में 2064 मामले दर्ज किए गए थे.

नई दिल्ली: दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नही ले रहा है. दिल्ली पुलिस के हालिया आंकड़ों के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में साल 2017 में हर दिन बलात्कार के औसतन पांच से अधिक मामले दर्ज किए गए. आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि ज्यादातर मामलों में आरोपी पीड़िता का परिचित था.

दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 में बलात्कार के 2049 मामले दर्ज किए गए जबकि साल 2016 में 2064 मामले दर्ज किए गए थे. इसी तरह पिछले साल छेड़छाड़ के 3273 मामले दर्ज किए गए.

आंकड़ों के मुताबिक लड़कियों और महिलाओं पर फब्तियां कसने(अपशब्द बोलने) के मामलों में कमी दर्ज की गई. 2016 में इसके तहत 894 मामले दर्ज किए गए थे जबकि पिछले साल 621 मामले दर्ज किए गए.

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई सारे कदम उठाए गए हैं। वहीं, हत्या के 45 फीसदी से अधिक मामले निजी रंजिश को लेकर थे। इन मामलों में 18 फीसदी से अधिक खूनखराबा नाई की दुकान में बालों में कंघी करने, सोने की जगह को लेकर, गोलप्पा परोसने सहित अन्य छोटे मोटे कारणों को लेकर हुआ।

हालांकि दिल्ली पुलिस की इस सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 2016 की तुलना में साल 2017 में हत्या के मामलों में कमी दर्ज की गई है. पिछले साल हत्या के 462 मामले दर्ज किए गए थे जबकि 2016 में हत्या के 501 मामले दर्ज किए गए थे. दिल्ली पुलिस ने पिछले साल 8000 कीलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया था. एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले साल 362 मामले दर्ज किए गए जबकि 2016 में इस तरह के 289 मामले दर्ज किए गए थे. दिल्ली पुलिस ने पिछले साल सोनू दरियापुर सहित कुल 110 खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार किया.

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (अपराध) आरपी उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शहर के खतरनाक अपराधी सत्यवान सहरावत उर्फ सोनू दरियापुर को सितंबर में गिरफ्तार किया.

दिल्ली यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने को लेकर पिछले साल 60 लाख से अधिक चालकों पर मामला दर्ज किया और जुर्माने के तौर पर 94.25 करोड़ रूपया इकट्ठा किया. अनुचित पार्किंग और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने के मामलों में सर्वाधिक जुर्माना वसूला गया. इसके तहत 10.37 और 5.93 लाख चालान काटे गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget