एक्सप्लोरर

दिल्ली में शख्स ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में SHO को बताया मौत का जिम्मेदार

दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. सुसाइड नोट में एसएचओ को मौत का जिम्मेदार लिखा गया है.

दिल्ली: दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू की. फांसी लगाने से पहले आत्महत्या करने वाले सुदीप ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा था. सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार कोटला थाने का एसएचओ है.

पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है. वहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि इलाके का एसएचओ सुदीप और उसके परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है. जांच के दौरान कुछ अहम खुलासे भी हुए हैं. पता चला है कि सुदीप पर 2017 में लूट और चोरी के एफआईआर दर्ज है. इस केस में उसकी बहन और पिता भी आरोपी हैं.

पुलिस का कहना है कि साल 2017 में खुद और परिवार वालों पर केस दर्ज होने के बाद सुदीप की बहन ने अपने पीजी में रहने वाले छात्रों पर रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था. यह केस जांच के दौरान फर्जी पाया गया जिसे लेकर पुलिस ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट भी दायर की थी. इस मामले के बाद पुलिस ने मृतक की बहन के खिलाफ ही फर्जी केस रजिस्टर कराने का केस दर्ज किया हुआ है.

दरअसल, आत्महत्या करने वाले सुदीप का कोटला मुबारकपुर इलाके में पांच मंजिला मकान है. इस मकान में ये परिवार पीजी चलाता है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिवार ने पीजी के नियम ऐसे बनाए हैं कि अगर कोई शख्स पीजी छोड़कर जाएगा तो उसे छह महीने का किराया देना होगा. इसी बात को लेकर सुदीप के परिवारवालों और पीजी में रहने वाले छात्रों के बीच झगड़ा होते रहता था.

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि मृतक सुदीप पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन से गुजर रहा था और उसका इलाज एक हॉस्पिटल में चल रहा था. फिलहाल इस केस की जांच ग्रेटर कैलाश थाने के एसएचओ को सौंप दी गई है. पुलिस इस चीज का पता लगा रही है कि दीवार पर लिखा सुसाइड नोट क्या वाकई में मृतक सुदीप ने लिखी है या नहीं.

यह भी पढ़ें-

UN में भारत की ऐतिहासिक जीत, मानवाधिकार परिषद में मिली जगह छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय, राहुल गांधी की मुहर के बाद होगा एलान BJP नेता ने PM मोदी को बताया भगवान विष्णु का अवतार, कांग्रेस बोली- ये देवताओं का अपमान है देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget