एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: सात लोगों ने किया लड़की के साथ गैंगरेप, पीड़िता के भाई को कुंए में फेंका

बैतूल जिले में एक लड़की के साथ सात लोगों ने रेप किया.पुलिस का कहना है कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सात लोगों ने लड़की के भाई को कुंए में फेंकने के बाद लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित पाढ़र थाना इलाके में किशोरी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी. तभी आरोपियों ने पीड़िता के भाई की पिटाई की और उसे कुंए में फेंक दिया. हालांकि वह किसी तरह कुएं से बाहर आ गया और अपनी जान बचाने में सफल रहा.

इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो आरोपी फरार हैं. कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार बुधवार रात करीब सवा आठ बजे सातों आरोपियों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया.

उन्होंने कहा कि पीड़िता का भाई जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकलकर गांव पहुंचा. भाई ने इस घटना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी, जिसके बाद पीड़िता ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंची और नामजद शिकायत दर्ज कराई.

धुर्वे ने बताया कि मामले के सात आरोपियों में से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए इन आरोपियों में तीन नाबालिग हैं. दो आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376, 365, 307 के अलावा एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें-

आतंकियों पर फिर झूठ बोल रहा पाक, Pok में जिहादी शिविरों की मौजूदगी से किया इनकार

आतंकियों की 'हिफाजत' कर रही इमरान सरकार, UNSC से कहा- आतंकियों को नहीं ढूंढ सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget