एक्सप्लोरर

बैतूल में महिला मित्र ही बनी एडीजे और उनके बेटे की कातिल, पुलिस ने तांत्रिक समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने खुलासा किया है कि घटना के 2 दिन पूर्व ही महिला मित्र संध्या बैतूल आई थी, जिसने सर्किट हाउस के सामने एडीजे का वाहन रुकवाकर यह अभिमंत्रित आटा उन्हें दिया था.20 जुलाई को इसी आटे की बनी रोटियां खाने के बाद एडीजे महेंद्र त्रिपाठी, उनके बड़े पुत्र अभिनव राज त्रिपाठी और छोटे पुत्र आशीष त्रिपाठी की तबियत बिगड़ी थी.

भोपाल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिला न्यायालय में पदस्थ एडीजे महेंद्र त्रिपाठी और उनके बेटे अभिनव राज की मौत के मामले में बैतूल पुलिस ने महज 5 दिनों के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. बैतूल पुलिस ने इस मामले में एडीजे की महिला मित्र संध्या सिंह समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.

हत्या के इस मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि एडीजे को उनके घर में आटे में मिलाने के लिए जहर इसी महिला ने दिया था. पुलिस ने इस घटना में शामिल तांत्रिक देवीलाल समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक युवक भी शामिल है. बताया गया कि आरोपी महिला मित्र ने एडीजे के परिवार में कलह और क्लेश सुधारने के लिए तंत्र-मंत्र से अभिमंत्रित आटा एडीजे त्रिपाठी को दिया था, जिसमें पहले से ही जहर मिला हुआ था.

संभावना जताई जा रही है कि आटे में कोबरा सांप का जहर मिलाया गया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि इसका खुलासा आटे की सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा. घटना की वजह बताते हुए पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने कहा है कि एडीजे और महिला के बीच रुपयों के लेन-देन के विवाद के चलते संध्या सिंह ने हत्या की साजिश रची और उसका उद्देश्य पूरे परिवार को खत्म करना था.

पुलिस ने खुलासा किया है कि घटना के 2 दिन पूर्व ही महिला मित्र संध्या बैतूल आई थी, जिसने सर्किट हाउस के सामने एडीजे का वाहन रुकवाकर यह अभिमंत्रित आटा उन्हें दिया था और 20 जुलाई को इसी आटे की बनी रोटियां खाने के बाद एडीजे महेंद्र त्रिपाठी, उनके बड़े पुत्र अभिनव राज त्रिपाठी और छोटे पुत्र आशीष त्रिपाठी की तबियत बिगड़ी थी. आधी रोटी खाने वाले आशीष की तो हालत खतरे से बाहर हो गई, लेकिन एडीजे और उनके बड़े पुत्र को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.

इस मामले को लेकर एडीजे के परिवारजनों ने भी कई सनसनीखेज आरोप आरोपी महिला संध्या सिंह पर लगाए हैं, जिसकी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस कल सभी आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश करेगी.

ये भी पढ़ें: 'गोल्डन एरो' स्क्वाड्रन में शामिल होंगे बाहुबली राफेल, पाकिस्तान को दो युद्धों में चटा चुकी है धूल  अंबाला में वाटर सैल्यूट के साथ हुआ राफेल का स्वागत, जानें क्या होता है वाटर सैल्यूट 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget