एक्सप्लोरर

20 लाख की फिरौती के लिए डॉक्टर का अपहरण, ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर मंगाए थे पैसे

पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई साक्ष्य मिले हैं जिसके आधार पर जल्द ही अपराधी दबोचे जाएंगे. अपहरण की घटना के बाद अधिकारियों के हाथपांव फूले हुए थे लेकिन अब उन्होंने राहत की सांस ली है.

लखनऊ: अलीगढ़ से अगवा हुए होम्योपैथिक डॉक्टर को मुक्त कराया गया है. 20 लाख की फिरौती के लिए डॉक्टर का अपहरण किया गया था. अपराधियों की तलाश चल रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई साक्ष्य मिले हैं जिसके आधार पर जल्द ही अपराधी दबोचे जाएंगे. अपहरण की घटना के बाद अधिकारियों के हाथपांव फूले हुए थे लेकिन अब उन्होंने राहत की सांस ली है.

अलीगढ़ के एसपी कुलदीप एस गुणवंत ने बताया कि डॉक्टर सकुशल अपने घर पहुंच चुके हैं. उन्होंने बताया कि 20 लाख की फिरौती अपहरणकर्ताओं ने मांगी थी. जानकारी के अनुसार क्वार्सी इलाके में होम्योपैथिक डॉक्टर शीलेंद्र अपनी क्लीनिक चलाते हैं. 28 जनवरी की सुबह उनका अपहरण कर लिया गया था.

कुछ देर बाद ही उनकी पत्नी के फोन पर अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 20 लाख रुपए फिरौती के तौर पर मांगे. घटना की सूचना पुलिस को हो गई और फिर जांच शुरू हुई. प्राथमिक जांच में ही पता चल गया कि अगवा कर के उन्हें कासगंज के कटरी इलाके में रखा गया है. पुलिस की अलग-अलग टीमें इस पर काम कर रही थीं.

पुलिस की हलचल बढ़ी तो बदमाशों के पसीने छूटने लगे. उन्होंने देर शाम डॉक्टर को कटरी से बाहर लाकर छोड़ दिया और फरार हो गए. पुलिस ने कहा कि खुद ही डॉक्टर मुक्त होकर घर पहुंच गए और पुलिस को सूचना मिली. उन्होंने कहा कि पीड़ित से पूछताछ की जा रही है कि उन्हें कहां-कहां और किन परिस्थियों में रखा गया था.

साथ ही अपराधियों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है. गौरतलब है कि फिरौती की रकम के साथ ही बदमाशों ने उनकी पत्नी को नोएडा बुलाया था. ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उनकी पत्नी पैसे के साथ पहुंच गई थीं और पुलिस ने भी जाल बिछाया था. दावा है कि पैसे लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा और खबर आई कि डॉक्टर सकुशल अपने घर पहुंच गए हैं.

पूरा घटनाक्रम 60 घंटों तक चला. अब लोगों का कहना है कि फिरौती की रकम लिए बिना बदमाशों ने कैसे छोड़ा इस बारे में जांच होनी चाहिए. साथ ही अपहरण की इतनी सनसनीखेज घटना के बाद इलाके के तमाम लोग दहशत में है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़ में आने के बाद ही असलियत सामने आ सकेगी. फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 

शराबबंदी वाले बिहार में बरामद हुई 2 करोड़ की 'बोतलें', ट्रकों में भर कर पहुंची थीं

दोस्त ने 'गर्लफ्रेंड' संग बनाए संबंध तो कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget