एक्सप्लोरर

बिहार के मुजफ्फरपुर में 'पद्मावत' के खिलाफ सिनेमा हॉल में तोड़फोड़, पोस्टर फाड़े

बिहार के मुजफ्फरपुर में राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने जमकर बवाल काटा. यहां के एक सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की और वहां लगे फिल्म के पोस्टर को फाड़ दिया.

मुजफ्फरपुर: सर्वोच्च न्यायालय ने विवादित फिल्म 'पद्मावत' पर कई राज्यों में लगी रोक हटाने का निर्देश दिया है, लेकिन इस फिल्म को लेकर विरोध के स्वर थम नहीं रहे हैं. देशभर में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म के विरोध में बिहार के मुजफ्फरपुर में राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने जमकर बवाल काटा. यहां के एक सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की और वहां लगे फिल्म के पोस्टर को फाड़ दिया. पुलिस के अनुसार, मिठनपुरा थाना क्षेत्र के ज्योति कार्निवल सिनेमा हॉल में 30-40 लोग पहुंचे और जमकर हंगामा किया. उन्होंने खुद को करणी सेना का कार्यकर्ता बताया. इन लोगों ने सिनेमा हॉल की बाहरी दीवार पर लगे 'पद्मावत' के पोस्टरों को फाड़ दिया और वहां के कई फर्नीचरों को तोड़ दिया. करणी सैनिकों ने 'पद्मावत' दिखाने पर सिनेमा हॉल में आग लगाने की धमकी तक दी. इन लोगों ने कहा, "हम किसी भी कीमत पर सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं चलने देंगे." करणी सेना के ये 'वीर' हालांकि पुलिस को आती देख वहां से खिसक गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर हंगामा करने वालों की पहचान में जुटी है. उन्होंने कहा कि पहचानकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सेंसर बोर्ड से प्रमाणित 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होगी. गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय ने इस फिल्म को गुजरात, राजस्थान और हरियाणा सहित कई भाजपा शासित राज्यों में दिखाए जाने पर सरकार द्वारा लगाई गई रोक हटाने का आदेश दिया. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से कला की जीत हुई और इस फिल्म के बहाने राजपूत वोट अपने पक्ष में करने की राजनीति करने वालों की हार हुई है. भाजपा का हालांकि दावा है कि वह जाति की राजनीति नहीं करती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget