एक्सप्लोरर

कोरबा : जशपुर प्रशासन पर लगा शव को शौचालय में रखने का आरोप

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक व्यक्ति के शव को शौचालय में रखे जाने का मामला सामने आया है. वहीं प्रशासन ने इस बात से इंकार किया है.

कोरबा : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक व्यक्ति के शव को शौचालय में रखे जाने का मामला सामने आया है. वहीं प्रशासन ने इस बात से इंकार किया है. राज्य के स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र में आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का शव शौचालय में रखा गया था.

हालांकि जिला प्रशासन के मुताबिक शव शौचालय में नहीं बल्कि शौचालय की गैलरी में रखा गया था. जिले के सन्ना थाना के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ध्रुवे ने बताया कि ग्राम चलनी निवासी बिट्टू (29) और उसकी पत्नी के बीच तीन अप्रैल को शराब के नशे में विवाद हुआ था, जिससे आक्रोशित होकर बिट्टू ने जहर का सेवन करके जान दे दी थी.

ध्रुवे ने बताया कि बिटटू का शव दोपहर बाद साढ़े तीन बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था. लेकिन चिकित्सालय में शव गृह नहीं होने के कारण शव को वार्ड में बने शौचालय की गैलरी में कुछ देर के लिए रख दिया गया था.

इस मामले में जशपुर जिला कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताया कि सन्ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक बिट्टू का शव शौचालय में रखे जाने की बात निराधार है. सन्ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शव गृह नहीं होने के कारण शव को वार्ड में रखा गया था. लेकिन वार्ड में भर्ती प्रसूता महिलाओं और अन्य भर्ती रोगियों द्वारा आपत्ति किए जाने के बाद शव को वार्ड में बने शौचालय की गैलरी में कुछ देर के लिए रख दिया गया था.

बाद में शव को भुर्सकोना स्थित चीर घर ले जाकर पोस्टमार्टम किया गया.कलेक्टर ने बताया कि 77.21 लाख रूपये की लागत से सन्ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शव चीर घर का निर्माण कराया जा रहा है. इसके लिए जिला प्रशासन ने जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृति की है. ​चीर घर निर्माणाधीन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल

वीडियोज

Iran US Israel War: ईरान के हमलों से दहला Middle East, हर तरफ आग की चिंगारी | Iran israel War
महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Delhi rain viral video: दिल्ली की बारिश से नए संसद भवन में भीगे माननीय, वीडियो देख यूजर्स को याद आया पुराना संसद भवन
दिल्ली की बारिश से नए संसद भवन में भीगे माननीय, वीडियो देख यूजर्स को याद आया पुराना संसद भवन
Embed widget