एक्सप्लोरर

राजस्थान: सुरक्षाकर्मियों की आंख में मिर्च फेंक एक साथ जेल से फरार हुए 16 कैदी

राजस्थान के जोधपुर में कचहरी परिसर स्थित उप कारागृह से एक साथ 16 कैदी फरार हो गए. सोमवार रात 8 बजे की इस घटना ने पुलिस और जेल प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में कचहरी परिसर स्थित उप कारागृह से एक साथ 16 कैदी फरार हो गए. सोमवार रात 8 बजे की इस घटना ने पुलिस और जेल प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं. घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है वह देखकर अधिकारी स्तब्ध हैं. फिलहाल फरार कैदियों की तलाश की जा रही है.

कैदियों को बैरक में डालने का काम चल रहा था

बताया जा रहा है कि शाम के बाद कैदियों को बैरक में डालने का काम चल रहा था. इसी दौरान कैदियों ने सिपाहियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी. इसके बाद वहां तैनात सिपाहियों की आंख में मिर्ची और सब्जी का घोल फेंक दिया. अभी कोई समझ ही पाता तब तक 16 कैदी मौके से फरार हो गए.

जानकारों का कहना है कि कोई आकस्मिक घटना प्रतीत नहीं हो रही है. ऐसा लग रहा है कि इसकी पूरी तैयारी की गई थी. माना जा रहा है कि पहले से ही जेल के बाहर एक स्कार्पियो खड़ी थी जिसमें बैठकर कैदी फरार हुए थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद एक-एक कर के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे.

पूरे इलाके में जबरदस्त नाकाबंदी कर दी गई है

पूरे इलाके में जबरदस्त नाकाबंदी कर दी गई है. साथ ही पड़ोसी जिलों में भी अलर्ट भेज दिया गया है. इससे पहले 2010 में चित्तौड़गढ़ की जिला जेल से एक साथ 23 कैदी फरार हुए थे. इस घटना के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है. पुलिस कैदियों की तलाश में लगी हुई है.

पुलिस के पास सीसीटीवी फूटेज भी मिला है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैदी कैसे फरार हो रहे हैं. साथ ही वहां पहले से मौजूद वाहन में कैसे सवार हो रहे हैं. पुलिस अब उन लोगों की तलाश में लगी है जो इस मामले में साजिश का हिस्सा हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 

पॉर्न वीडियो मामले में नया मोड़, अब मानव तस्करी और गैंग रेप का भी लगा आरोप

दिल्ली: बहन के दोस्त को मारी गोली, तीन साथियों के साथ किया था हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget