एक्सप्लोरर

पॉर्न वीडियो मामले में नया मोड़, अब मानव तस्करी और गैंग रेप का भी लगा आरोप

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पॉर्न वीडियो केस में पकड़े गए पांच लोगों के मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस ने इनके खिलाफ गैंग रेप और मानव तस्करी का भी आरोप लगाया है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पॉर्न वीडियो केस में पकड़े गए पांच लोगों के मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस ने इनके खिलाफ गैंग रेप और मानव तस्करी का भी आरोप लगाया है. उनके खिलाफ नए आरोपों से संबंधित धाराएं जोड़ दी गई हैं.

एक महिला एक्टर को जाल में फंसाया गया

इस मामले में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कैसे एक महिला एक्टर को जाल में फंसाया गया कि उसे एक बड़े ओटीटी प्लेटफार्म में काम मिल रहा है. लेकिन, बाद में पता चला कि उसकी वीडियो पॉर्न वेबसाइट पर पड़ी हुई है. इसके साथ ही उसे धमकी भरे कॉल्स भी आ रहे हैं.

अब तक चार ऐसी ही लड़कियों की पहचान हो चुकी है

पुलिस का कहना है कि अब तक चार ऐसी ही लड़कियों की पहचान हो चुकी है जो इस गिरोह की जाल में फंसा हुआ था. इस मामले में यह भी आरोप सामने आ रहे हैं कि शूटिंग से पहले महिला एक्टरों को नशे की दवा दे दी जाती थी.

बेहोशी की हालत में क्या हुआ यह पता नहीं चलता था

शिकायतकर्ता को बेहोशी की हालत में क्या हुआ यह पता नहीं चलता था. सिर्फ शरीर में काफी दर्द होता था. इसके बाद पता जानकारी मिलती थी कि शूटिंग खत्म हो चुकी है. इस बीच शिकायतकर्ता का एक पड़ोसी पॉर्न वीडियो लेकर उसके पास पहुंचा.

पैसे देने और शारीरिक संबंध बनाने का वह दबाव

आरोपों के अनुसार उसपर पैसे देने और शारीरिक संबंध बनाने का वह दबाव बनाने लगा. उसने धमकी दी कि यदि वह ऐसा नहीं करेगी तो वह पूरे इलाके में उसका वीडियो वायरल कर देगा. पुलिस ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू की थी.

पुलिस अब जांच कर रही है कि धमकी देने वाला आरोपी भी उन पांच फिल्म बनाने वालों से संपर्क में था या फिर अलग से उसने ब्लैकमेल किया था. पुलिस का कहना है कि अन्य लड़कियों के बारे में भी पता किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 

दिल्ली: बहन के दोस्त को मारी गोली, तीन साथियों के साथ किया था हमला

दाऊद के गुर्गे को एनसीबी ने पकड़ा, करता था ड्रग का कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget